आलंग महादेव, शकुंतलम आश्रम में राधा-कृष्ण प्रतिमा की स्थापना

आलंग महादेव, शकुंतलम आश्रम में राधा-कृष्ण प्रतिमा की स्थापना


आज आलंग महादेव स्थित शकुंतलम आश्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री अनिल शर्मा जी, उनकी धर्मपत्नी अध्यापिका श्रीमती वंदना शर्मा जी, उनके भाई श्री बंटू शर्मा जी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा भगवान राधा-कृष्ण जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई।

इस पावन अवसर पर समिति के प्रधान श्री अमन राणा ने कहा कि समाज में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो शिक्षा के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के संरक्षण में भी रुचि रखते हैं। श्री अनिल शर्मा जी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया यह कार्य न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली अनेक पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। यह स्थापना सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।

इस शुभ अवसर पर लदोह एवं टटेहल क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल