घाड़जरोट के सांझा पीर धनोटू मेले में कुश्तियां रही आकर्षण का केंद्र

घाड़जरोट के सांझा पीर धनोटू मेले में कुश्तियां रही आकर्षण का केंद्र


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

घाड़जरोट के सांझा पीर धनोटू मेले में पहलवानों ने अपने दांव पेंच से एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कुश्तियों की तीन बड़ी माली करवाई गई। जिनमें पट्टी के पहलवान गोरा ने गुरदासपुर के पहलवान सागर को पछाड़ा व मण्ड चोन्दा के लाली पहलवान ने खन्ना के मनीष पहलवान को पछाड़ कर बड़ी माली अपने अपने नाम कर ली। जबकि तीसरी बड़ी माली में पठानकोट के पहलवान आकाश ने अटारी के पहलवान भोला को हराया। बड़ी माली जीतने वाले तीनों पहलवानों को सात - सात हजार रुपये नगद व एक एक बलटोही इनाम दी जबकि हारने वाले पहलवानों को 6500 - 6500 रुपये नगद व एक एक बलटोही इनाम दिया गया।

 मेले में जरपाल के नीरी पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई व दीनानगर के मियां ने अपनी रोचक कमेंट्री से दर्शकों का समां बांधे रखा। पंचायत घाड़जरोट प्रधान सहित मेला आयोजक कमेटी प्रधान पवन कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, सचिव विजय कुमार धीमान, सदस्य गगन सिंह, करनैल सिंह, चैन सिंह, सुरेश चन्द, सुरेश सिंह, करनैल सिंह, अंकुश व लश्करी राम ने मेले के सफल आयोजन व अनुशासन बनाए रखने के लिए नगरोटा सूरियां पुलिस सहित दूर दूर से आए पहलवानों व स्थानीय ग्रामीणों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच