आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित

 आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित

एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभाग


जिला प्रशासन चम्बा के दिशा-निर्देशानुसार एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में आज भटियात उपमंडल के अंतर्गत ग्राम कालिघर (काली माता मंदिर के समीप), लाहडू में भूस्खलन की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षित निकासी हेतु मॉक ड्रिल अभ्यास का सफल आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में आमजन एवं संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय तथा प्रतिक्रिया क्षमताओं का मूल्यांकन एवं सुदृढ़ीकरण करना था।

इस मॉक ड्रिल में लोक निर्माण विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी थाना प्रभारी भटियात एवं पुलिस दल, अग्निशमन विभाग , होम गार्ड दल, आपदा मित्र योजना के 05 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों तथा टास्क फोर्स के स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए।

ड्रिल के दौरान भूस्खलन की आकस्मिक सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.एम. भटियात पारस अग्रवाल द्वारा सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संबंधित टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा क्षेत्र से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।

एस.डी.एम. भटियात ने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे अभ्यास की निगरानी की तथा सभी विभागों के समन्वय की सराहना की। उन्होंने स्थानीय जनता को जागरूक रहने, आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहकर प्रशासन का सहयोग करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विभागों के मध्य समीक्षा बैठक आयोजित कर ड्रिल के अनुभवों को साझा किया गया एवं भविष्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल

 दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच