जिला चम्बा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कदमताल आरंभ कर दिए हैं।

 जिला चम्बा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कदमताल आरंभ कर दिए हैं।


आज बचत भवन चम्बा में विकास खंड चम्बा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के लिए जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एएसपी विजिलेंस अभिमन्यू वर्मा ने की। मंच का संचालन खंड विकास अधिकारी चम्बा महेश चंद ने किया। एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने जन प्रतिनिधियों को मादक द्रव्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित जिला चम्बा में भी चिट्टा नशा पैर पसार चुका है। नशे की चपेट में आकर युवा अपना और अपने परिवार के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आग्रह किया कि ग्राम सभा की बैठकों सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को नशे के दुष्परिणाम जरूर बताएं। एएसपी ने यह भी कहा कि नशे की चपेट में आ चुके लोगों की सूचनाएं भी निर्भय होकर प्रशासन और पुलिस के साथ सांझा करें ताकि उन्हें नशे की दलदल से निकालने के प्रयास किए जा सकें। इस दौरान एएसपी ने नशे से संबंधित देशभर के आंकड़े भी सांझा किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच