म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय की शिमला से खास पेशकश: "आजा मेरी बाहों में" म्यूजिक वीडियो में दिखा लोकल टैलेंट का जादू!

 म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय की शिमला से खास पेशकश: "आजा मेरी बाहों में" म्यूजिक वीडियो में दिखा लोकल टैलेंट का जादू!


शिमला : गायत्री गर्ग /

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय इन दिनों शिमला की वादियों में डेरा जमाए हुए हैं। संगीत की तलाश उन्हें मुंबई से हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों तक खींच लाई है। लेकिन इस बार केवल म्यूजिक नहीं, एक शानदार म्यूजिक वीडियो भी लेकर आए हैं – "आजा मेरी बाहों में", जिसे शिमला के लोकल टैलेंट्स के साथ शूट किया गया है।

"शिमला की वादियां मुझे इंस्पायर करती हैं," सुगत कहते हैं। "यहां का माहौल, यहां की सादगी और टैलेंट ने मुझे गहराई से छुआ है।"

इस म्यूजिक वीडियो की सबसे खास बात है इसमें नजर आने वाले शिमला के उभरते सितारे – डिंपल नेगी, रोहित कौशल और अभिषेक मेहता। सुगत इन्हें केवल कलाकार नहीं बल्कि "ब्रिलिएंट स्टार्स" बताते हैं। वीडियो में क्रिकेट के बैकड्रॉप पर एक खूबसूरत लव स्टोरी बुनी गई है, जिसमें लोकल युवाओं की एक्टिंग, एनर्जी और भावनाएं दिल को छू जाती हैं।


"आजा मेरी बाहों में" अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुगत धनविजय का कहना है कि वो शिमला में रहकर और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, और यहां के लोगों का प्यार उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।


"मुझे शिमला ने जिस तरह अपनाया है, वो मेरे लिए बहुत खास है। उम्मीद है आप सब इस वीडियो को देखें, शेयर करें और अपने लोकल टैलेंट्स को सपोर्ट करें," सुगत ने कहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी