किन्नौर जिला के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया

 किन्नौर जिला के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया

भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने प्रदान किया प्रशिक्षण


भारत निर्वाचन आयोग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात अरविंद आनंद ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने कहा कि एक स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न होना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं को समय-समय पर आयोजित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिला के बूथ स्तरीय अधिकारी (बी.एल.ओ) निष्पक्ष चुनाव में अहम भूमिका अदा करते हैं।

अरविंद आनंद ने बताया कि आज के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए गठित विभिन्न टीमों व बूथ स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्य व उत्तर दायित्व के प्रति जानकारी देने के साथ-साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षराक्षर पालन सुनिश्चित के बारे में जानकारी देना है ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव को संपन्न किए जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में मतदाताओं को मतदान वाले दिन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई ताकि मतदाता अपने मताधिकार का बिना किसी कठिनाई से प्रयोग कर सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रधान सचिव, भारत निर्वाचन आयोग को जिला किन्नौर में चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी, अधीक्षक निर्वाचन विभाग जी.आर सक्सेना सहित बूथ स्तरीय अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच