विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें - मुकेश रेपसवाल

 विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें - मुकेश रेपसवाल


विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने वन मंजूरी से संबंधित मामलों के विषय में आयोजित 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का बड़ा भाग वन विभाग के अधीन है इसलिए किसी भी विभाग की विकास योजनाओं को वन विभाग की मंजूरी संबंधी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की वन मंजूरी के लिए वन विभाग के साथ बेहतरीन समन्वय से कार्य करें तथा सभी विभाग आनलाइन जवाब देते समय संबंधित क्षेत्रों के वनमण्डल अधिकारियों से वार्तालाप अवश्य करें। उन्होंने वन मंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर अंतराल में अपने स्तर पर भी संबंधित विभागों के साथ बैठक का आयोजन सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्य व परियोजनाएं बार-बार आपत्तियों के कारण लंबे समय तक लंबित न रहें।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा के अलावा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग तथा नगर परिषद चंबा, चुवाड़ी, तथा डलहौजी के अधिकारियों सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे

।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच