संदेश

केरल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी

चित्र
कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी  देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को निवारक उपाय करने, बड़े समारोह को रोकने और फेस मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई है। भारत में अभी सबसे ज्यादा फैलने वाला वैरिएंट JN.1 है। कोरोना वायरस के लौटने से लोगों में एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।  भारत में केरल से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केरल में कुल एक्टिव केस 1147 है। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां कुल एक्टिव केस 424 है। देश की राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव केसों की संख्या 294 है।  देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2710 हैं। पिछले 24 घंटों में 511 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 255 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

मणिकर्ण घूमने आए युवक की हुई मौत, रात को सोया सुबह नहीं उठा

चित्र
मणिकर्ण घूमने आए युवक की हुई मौत, रात को सोया सुबह नहीं उठा  एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि 15 फरवरी को केरल के चार युवक मणिकर्ण घूमने आए थे। इस दौरान सभी कटागला गांव में एक होम स्टे में रुके थे। 16 फरवरी की रात को चारों युवक खाना खाकर सो गए, लेकिन अगले दिन जब सभी युवक उठे तो उनमें से अश्विन नाम का युवक सुबह नहीं उठा। साथी युवकों ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की। इसके बाद सभी दोस्तों ने इलाज के लिए अश्विन को जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अश्विन को मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू ने बताया कि मामले में पुलिस ( Police)ने मृतक के तीनों दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक की पहचान अश्विन पीटी सुरेश (उम्र 24 साल) पुत्र बाबू पीटी निवासी व पलामनदम, तहसील नीलमापुर, जिला मल्लापुरम, केरल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव दोस्तों को सौंप दिया गया है, वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

24 साल की लड़की को फांसी की सजा,बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में,केस को "रेयरेस्ट ऑफ द रेयर" माना

चित्र
  24 साल की लड़की को फांसी की सजा,बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में,केस को "रेयरेस्ट ऑफ द रेयर" माना  अदालत ने इस केस को "रेयरेस्ट ऑफ द रेयर" माना।कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है। केरल के तिरुवनंतपुरम कोर्ट ने सोमवार(20 जनवरी) को 24 साल की ग्रीष्मा को अपने बॉयफ्रेंड शेरोन राज की हत्या के लिए फांसी की सजा सुनाई गई है। ग्रीष्मा ने अक्टूबर 2022 में शेरोन को आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर पिलाया था। शेरोन ने ग्रीष्मा के साथ रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया था। इस बात से नाराज होकर ग्रीष्मा ने यह खौफनाक कदम उठाया था। जिला अदालत ने ग्रीष्मा को सुनाते हुए कहा कि अभियुक्त ने प्यार और भरोसे का नाजायज फायदा उठाया है। कोर्ट ने 586 पन्नों के फैसले में कहा कि यह अपराध इतना गंभीर है कि दोषी की उम्र और उसकी परिस्थितियां इस पर भारी नहीं पड़तीं। ग्रीष्मा के चाचा निर्मलाकुमारण नायर को सबूत मिटाने में मदद करने के लिए तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि उसकी मां सिंधु को सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया गया   14 अक्टूबर 2022 को ग्रीष्मा ने शेरोन ...

हनीमून से लौट रहा था नवविवाहित दंपति, भीषण सड़क हादसे में हुई दोनों की मौत

चित्र
केरल के पथनमथिट्टा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से रविवार सुबह एक कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार नवविवाहित दंपति सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा राज्य राजमार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के यात्रियों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि कार बस से टकरा गई। बस तेलंगाना से सबरीमला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।  पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पीड़ितों के घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिछले महीने शादी करने वाले नवविवाहित दंपति मलेशिया से हनीमून मनाकर घर लौट रहा था। शादी के बाद दोनों अपने कार्यस्थल कनाडा जाने से पहले हनीमून के लिए मलेशिया गए थे। हनीमून की मीठी यादें लेकर घर लौटने के बाद वे अपने प्रियजनों के साथ एयरप...

अगले साल आएगी केरल अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम, सीएम विजयन ने लियोनेल मेसी के आने की जताई उम्मीद

चित्र
अगले साल अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उनके कप्तान लियोनेल मेसी केरल आने की संभावना है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पर घोषणा की कि अर्जेंटीना की टीम अगले साल केरल दौरे पर आएगी और उम्मीद है कि मेसी भी टीम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में फुटबॉल के प्रति एक अलग ही प्रेम और जुनून है और अर्जेंटीना का दौरा इस खेल के प्रति राज्य के प्यार को दिखाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से केरल का नाम वैश्विक खेल मानचित्र पर गूंजेगा और राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने भी इस यात्रा के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है, और अगले डेढ़ महीने में इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केरल के व्यापारिक समुदाय ने इस यात्रा के लिए वित्तीय सहायता देने की इच्छा जताई है। बता दें कि मेसी ने आखिरी बार 2011 में भारत में खेला था जब अर्जेंटीना ने कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक गोलरहित मैच खेला था। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने भी पुष्टि की थी कि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को राज्य में आमंत्रित किय...

वायनाड दौरे पर पीएम मोदी, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा हादसे में जीवित बचे लोगों से बातचीत करेंगे।केरल में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव अभियान में शामिल दल उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री आज राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे। मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। केरल ने पुनर्वास के लिए 2,000 करोड़ मांगे : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे से एक दिन पहले केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इलाके का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास एवं राहत कार्य के लिए 2,0...

वायनाड भूस्खलन में बढ़ी मरने वालों की संख्या, 152 लापता, पीएम मोदी लेंगे जायजा

चित्र
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और आपदा प्रभावितों से मिलेंगे।केरल के वायनाड में पिछले दिनों भारी बारिश के बाद हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है, जबकि अभी भी 152 लोग लापता हैं। बुधवार को नौवें दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और आपदा प्रभावितों से मिलेंगे। एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री एक विशेष विमान से कन्नूर पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकाप्टर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां फिलहाल 10,000 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। इस बीच, तेलुगू सुपरस्टार प्रभास ने बुधवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित जिले में पुनर्वास प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दो करोड़ रुपये का दान दिया। उधर, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में कहा- 'मैं केंद्र सरकार से वायनाड के लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज का देने अनुरोध करता हूं। केंद्र सर...

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का बड़ा आंकड़ा, 308 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

चित्र
केरल के वायनाड में आपदा का खतरनाक मंजर अब भी जारी है।मलबे से शवों को निकाला जा रहा है।लैंडस्लाइड के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन का सिलसिला चल रहा है।इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा के बीच बचाव एवं सुरक्षा की लगभग 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। आपको बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए सर्च क्षेत्र को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की बात चल रही है। वहीं इस काम को सटीकता के साथ करने के लिए रेस्क्यू के दौरान एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। हालांकि, रेस्क्यू में बचाई गई दो महिलाओं में से एक महिला के पैर में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आपको बता दें कि इस हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा के बीच बचाव एवं सुरक्षा की लगभग 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से चलने के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक भी की है। भारतीय वायुसेना हिंडन एयर बेस से वायनाड के लिए जल्द सी-130 विमान उड़ाने जा रही है। य...

वायनाड हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुःख, सहायता राशि का किया ऐलान

चित्र
केरल में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की संभावनाएं हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि जितने लोग इस भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं उन सभी को मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल लोगों के लिए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। केरल के सीएम पिनराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने के बाद, स्थानीय लोग और बचाव दल 400 से अधिक परिवारों को खोजने में जुटे हुए हैं जो अब अलग-थलग हो गए हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि अग्निशमन-एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड पहुंच रही है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: