हनीमून से लौट रहा था नवविवाहित दंपति, भीषण सड़क हादसे में हुई दोनों की मौत

केरल के पथनमथिट्टा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से रविवार सुबह एक कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार नवविवाहित दंपति सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।



पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा राज्य राजमार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के यात्रियों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कार बस से टकरा गई। बस तेलंगाना से सबरीमला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पीड़ितों के घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिछले महीने शादी करने वाले नवविवाहित दंपति मलेशिया से हनीमून मनाकर घर लौट रहा था।

शादी के बाद दोनों अपने कार्यस्थल कनाडा जाने से पहले हनीमून के लिए मलेशिया गए थे। हनीमून की मीठी यादें लेकर घर लौटने के बाद वे अपने प्रियजनों के साथ एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

इस जोड़े की शादी 30 नवंबर को हुई थी। हादसा उनके घर से महज 10 किलोमीटर दूर हुआ है। हादसे में निखिल के पिता मथाई इपेन और अनु के पिता बीजू पी जॉर्ज की भी मौत हो गई। जिस मारुति स्विफ्ट कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस से हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग