पार्टी हाई कमान जिसको भी टिकट देगा की जीत सुनिश्चित करेंगे
पार्टी हाई कमान जिसको भी टिकट देगा की जीत सुनिश्चित करेंगे l
नूरपुर से विनय महाजन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुए पूर्व विधायक अजय महाजन ने स्पष्ट तौर पर आज एक प्रश्न के जवाब में यह वताया कि पार्टी हाई कमान नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस किसी को भी पार्टी का टिकट देगी पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर उसकी जीत को सुनिश्चित करवाने में पूरी मदद करेंगे l हमारा मकसद सदा पार्टी संगठन को मजबूत करना रहा हैl हम कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं और कांग्रेस के तिरंगे में हमने लिपट कर जाना है इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी को एकजुट करने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक हैl उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि कांग्रेस पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी जो भी हुकुम देगी उसका सम्मान करेंगे क्योंकि इस पार्टी ने हमें बहुत सम्मान दिया है l सोशल मीडिया पर चल रही अटकलो पर उन्होंने आज विराम लगा दिया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में वह कांग्रेस पार्टी व जनता के लिए काम करेंगेl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्य स्वर्गीय सत महाजन की देन है जिन्होंने जनता की सेवा की है हमारा परिवार भी जनता की सेवा कर रहा है करता रहेगाl उन्होंने देश में आजकल बहुत चर्चित शिक्षा विवाद को लेकर के जिस प्रकार भारत सरकार ने बच्चों के ऊपर लाठी चार्ज की है उसकी निंदा की है l उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में शायद यह पहली निंदनीय घटना है इसकी जितनी निंदा की है उतना कम है l उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करती है जिस प्रकार विपक्ष के नेताओं पर सरकार ने पुलिस का डंडा चलवाया वह काफी चिंताजनक है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें