9 वर्षीय रवीना ने 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' में दिखाया दम, अंडर-16 वर्ग में रही प्रथम

 9 वर्षीय रवीना ने 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' में दिखाया दम, अंडर-16 वर्ग में रही प्रथम


मंडी : अजय सूर्या /

 रेड धार में आयोजित 'एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन' युवाओं में नशा मुक्ति का संदेश और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बनकर उभरा। मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में अंडर-16 और एबव-16 वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का सबसे आकर्षक पल तब देखने को मिला, जब सरकाघाट के खुड्डी-खाहन की मात्र 9 वर्षीय रवीना शर्मा ने अंडर-16 वर्ग में अपने से बड़ी उम्र के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

रवीना को प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी के साथ तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी और यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उम्र कभी भी सफलता की बाधा नहीं बनती।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने रवीना शर्मा को उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर