नई उड़ान फाउंडेशन की पहल: राजा का तालाब में फोर्टिस कांगड़ा की टीम ने जाँचे 92 मरीज
नई उड़ान फाउंडेशन की पहल: राजा का तालाब में फोर्टिस कांगड़ा की टीम ने जाँचे 92 मरीज
ज्वाली : राजेश कतनौरिया !
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत राजा का तालाब स्थित एक पैलेस में रविवार को नई उड़ान फाउंडेशन के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए 92 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. भानुज पठानिया, मेडिकल अधिकारी डॉ. नेहा, नर्सिंग स्टाफ आस्था कौंडल एवं मनीषा, फार्मासिस्ट गुलशन कुमार तथा फिजियोथेरेपिस्ट चकशित राणा और सिमरन शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
नई उड़ान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संयम धीमान ने बताया कि फाउंडेशन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ-साथ जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य अनिल कुमार धीमान, एडवोकेट अकी खान, अभिनय धीमान, शोभा सिंह, अवे कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें