जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

 जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


नूरपुर:-(विनय महाजन) 

नूरपुर नागनी माता मंदिर में 18 जुलाई से आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं आस्था के प्रतीक जिलास्तरीय नागनी माता मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ 18 जुलाई को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान करने के निर्देश भी दिए गए।एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार गगन सिंह को मेले का मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नागनी माता मेला क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।बैठक में नायब तहसीलदार एवं मेला अधिकारी गगन सिंह, बीडीओ अशोक कुमार,एसएचओ सुरिंदर कुमार, एसएमओ डॉ. सतीश, निरीक्षक माप तौल विनोद कुमार, मंदिर समिति के प्रधान विशाल कटोच,नागनी पंचायत उपप्रधान किशोर सिंह, पंचायत सचिव प्यार सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सहित स्वास्थ्य, जल शक्ति, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर