बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाती है सशक्त समाज : मलेंद्र राजन

 बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाती है सशक्त समाज : मलेंद्र राजन

नूरपुर:-(विनय महाजन )


 नूरपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, इंदौरा द्वारा आज मिनर्वा कॉलेज ऑफ एडुकेशन  में “इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद को बढ़ावा देना और आपसी समझ को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जरूरी है कि नई और पुरानी पीढ़ी के बीच समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर एक सशक्त समाज का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी का झुकाव मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की ओर बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक संबंध प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन बुरी आदतों से दूर रहकर अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनके अनुभवों से सीख लें।तहसील कल्याण अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि बुजुर्गों को सम्मान और युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके।कार्यक्रम में मिनर्वा कॉलेज के विद्यार्थियों तथा स्थानीय बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने विचार भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए, वहीं बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में भाषण प्रस्तुत करने वाले बच्चों तथा अपने जीवन अनुभव साझा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, बीडीओ  सुदर्शन सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. वरुण शर्मा, तहसील वेलफेयर ऑफिसर अनूप सिंह, मिनर्वा कॉलेज के चेयरमैन जरनैल सिंह पाटियाल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत, ग्राम पंचायत भपू के प्रधान प्रताप, ग्राम पंचायत राजाखासा के प्रधान परविंदर सिंह, उपप्रधान प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत चनौर के उपप्रधान राम लुभाया, उपप्रधान सुरजीत कटोच तथा चंद्र मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर