कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम के अधिकारियों प्रो. हरजिंदर सिंह और डॉ. शिवानी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, सेवा-भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता तथा सेवा की भावना का विकास करती है।इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही
प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने महाविद्यालय एवं एनएसएस इकाई के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।
प्राचार्य
प्रो. अरूण चंद्र
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें