राजकीय मिडल स्कूल डहणू की एसएमसी का गठन, नीलम ठाकुर सर्वसम्मति से प्रधान चुनी गईं
राजकीय मिडल स्कूल डहणू की एसएमसी का गठन, नीलम ठाकुर सर्वसम्मति से प्रधान चुनी गईं
बैठक में सर्वसम्मति से नीलम ठाकुर को एसएमसी का प्रधान, लीला ठाकुर को उपप्रधान तथा दमोदरी देवी को सचिव चुना गया। इसके अलावा धर्मी देवी, शकुंतला, किरना देवी, भावना, वनिता देवी एवं नीलम को समिति का सदस्य बनाया गया। एसएमसी का गठन आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए किया गया।
बैठक में धर्म चंद, जगदीश शर्मा, दमोदरी देवी, सुमा देवी तथा रजो कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई।
मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं, नवनिर्वाचित एसएमसी प्रधान नीलम ठाकुर ने कहा कि सभी अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय की समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें