विन्द्रावन में ओल्ड स्टुडेन्ट मीट के माध्यम से चिट्टा तस्करों का किया जाएगा सर्वनाश :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
विन्द्रावन में ओल्ड स्टुडेन्ट मीट के माध्यम से चिट्टा तस्करों का किया जाएगा सर्वनाश :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
सेवा निवृत्ति समारोह के बहाने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विन्द्रावन में जाना हुआ । यहाँ स्कूल में बच्चों की निरन्तर घट रही संख्या पर सटीक सा जवाब मिला कि हर दूसरे दिन विन्द्रावन से चिट्टा तस्कर की खबर पढने को मिलती है। शायद यही बच्चों की कम संख्या का सबसे बड़ा कारण रह रहा होगा। पूर्व विधायक ने माना वाक्य ही चिट्टा तस्करों की वजह से विन्द्रावन का यह इलाक़ा बेहद बदनाम , कलंकित व दागदार हो चुका है।
ऐसे में अव इसी स्कूल से पढ़कर जिन हस्तियों ने बड़े बडे मुकाम हासिल किये हैं । समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था उन सभी के सहयोग एवं ओल्ड स्टूडेन्ट मीट के माध्यम से बडे पैमाने पर इन चिट्टा व्यापारियों के विरुद्ध अलख जगाकर इनका सर्वनाम किया जाएगा। अन्यथा हर अभिभावक सहमा हुआ है कि कहीं उनका बच्चा या बच्ची को भी कहीं चिट्टे की लत न पड जाए अर्थात चपेट में न आ जाए ।
इसी के साथ पूर्व विधायक ने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल से भी आग्रह किया है कि जिस ढंग से चिट्टे के धंधे में विन्द्रावन लगातार बदनाम हो रहा है। प्रकृति के आपार सौन्दर्य से भरपूर इस स्कूल का कैम्पस बहुत सुन्दर है। प्राथमिकता के आधार पर इस स्कूल रुपी शिक्षा के मन्दिर के नये प्रस्तावित भवन की ऐसी डी पी आर तैयार की जाए कि कोई परिन्दा भी अन्दर पर न मार सके । यह स्कूल दो भागों में बन्टा है। मुख्य कैम्पस के अन्दर ही चोतरफा चार दिवारी सहित प्राकलन में शैक्षणिक महोल व बच्चो की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था दिखे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें