पंचायत समिति ब्लॉक रैत पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा, रंजना जम्वाल बनीं अध्यक्षा और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष
पंचायत समिति ब्लॉक रैत पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा, रंजना जम्वाल बनीं अध्यक्षा और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर रजना जंबाल को मिले 14 वोट,
पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी बोली- विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मिलेगा प्रचंड जनादेश
पंचायत समिति ब्लॉक रैत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर शानदार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। मंगलवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना जम्वाल को 26 में से 14 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद उन्हें पंचायत समिति ब्लॉक रैत की नई अध्यक्षा घोषित किया गया।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला आमने सामने मुकाबला रहा। इस पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार अश्वनी कुमार को 16 मत प्राप्त हुए और वे उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा की पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी,मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा,मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ भी मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि पंचायत समिति चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली एकतरफा जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है।
उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने विपक्ष को आईना दिखाने का काम किया है और यह स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी जनता इसी प्रकार भाजपा को समर्थन देगी और प्रदेश में 60/8 के अनुपात में भाजपा की सरकार बनेगी।
बाईट सरवीन चौधरी, पूर्व मंत्री, शाहपुर
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें