संदेश

उपायुक्त mandi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता

चित्र
  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता मंडी:   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां आयोजित जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मंडी जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिला की मनोहारी वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती आई हैं। जिला में नए पर्यटन गंतव्य विकसित करने की अच्छी संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार पर्यटन को नए आयाम देने के लिए इसमें जल क्रीड़ाओं सहित विभिन्न गतिविधियों को शामिल कर रही है। सरकार के निर्देशों के अनुसार मंडी जिला में भी इस बारे में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के विभिन्न जलाशयों में जल-क्रीड़ा गतिविधियों के विकास के लिए बेहतर अवसर हैं। लारजी, बाखली की ओर पंडोह जलाशय के अलावा कोलडैम में ऐहण से तत्तापानी तक इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आरम्भिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इन स्थलों को पैरा-सेलिंग, जेट्टी, क्रूज सहित अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग, स्थान...

नाबार्ड द्वारा मंडी जिले में 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति (डी-एमसी) की बैठक का आयोजन

चित्र
नाबार्ड द्वारा मंडी जिले में 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन हेतु  जिला स्तरीय निगरानी समिति (डी-एमसी) की बैठक का आयोजन मंडी:     मंडी जिला में “केन्द्रीय प्रायोजित 10000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन योजना” के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा के लिए नाबार्ड द्वारा माननीय उपायुक्त मंडी श्री अपूर्व देवगन, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उदेश्य जिले में योजना के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठनों के विकास और कामकाज की प्रगति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा करना है । अध्यक्ष महोदय ने बताया कि योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसियां जैसे नाबार्ड, एनसीडीसी, एसएफएसी एवं नेफेड ने क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन (सी.बी.बी.ओ) के माध्यम से 18 एफपीओ का गठन किया, जो कंपनी अधिनियम और सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हैं । एफपीओ की प्रगति की समीक्षा करते हुए, अध्यक्ष महोदय ने सभी एफपीओ को बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले में सभी किसान उत्पादक संगठन, जो  खाद्य प्रसंस्करण गतिव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: