उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता

 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता


मंडी:   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां आयोजित जिला पर्यटन नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मंडी जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की गई।


उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिला की मनोहारी वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती आई हैं। जिला में नए पर्यटन गंतव्य विकसित करने की अच्छी संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार पर्यटन को नए आयाम देने के लिए इसमें जल क्रीड़ाओं सहित विभिन्न गतिविधियों को शामिल कर रही है। सरकार के निर्देशों के अनुसार मंडी जिला में भी इस बारे में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि यहां के विभिन्न जलाशयों में जल-क्रीड़ा गतिविधियों के विकास के लिए बेहतर अवसर हैं। लारजी, बाखली की ओर पंडोह जलाशय के अलावा कोलडैम में ऐहण से तत्तापानी तक इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आरम्भिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इन स्थलों को पैरा-सेलिंग, जेट्टी, क्रूज सहित अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन व अन्य संबंद्ध विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिए।


बैठक में जिला के पर्यटन स्थलों में सैलानियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर भी चर्चा की गई।


बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर लक्ष्मण कनैत, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निदेशक (मत्स्य) नीतू सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक