उत्तराखंड परिवहन निगम के बस चालक को आई नींद की झपकी कंडक्टर सहित 13 यात्री घायल

उत्तराखंड परिवहन निगम के बस चालक को आई नींद की झपकी कंडक्टर सहित 13 यात्री घायल


छत्तीसगढ़:-    दिल्ली से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (UK04-PA-2187) शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिलासपुर थाने के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस में कुल 12 यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत 13 यात्री घायल हो गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलासपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।हादसे में बस चालक रमनदीप सिंह (निवासी करीमगंज, थाना बहेड़ी, बरेली) की मौके पर ही मौत हो गई।सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इन घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) काठगोदाम राजेंद्र कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।


उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। एजीएम ने बताया कि बस हल्द्वानी डिपो की थी और इसमें चालक-परिचालक समेत कुल 14 लोग सवार थे।


हादसे का प्राथमिक कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक चालक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम