ज्वालामुखी पुलिस ने 357 ग्राम चरस की बरामद

ज्वालामुखी पुलिस ने 357 ग्राम चरस की बरामद 

रात को ज्वालामुखी  पुलिस ने थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिहरी रोड़ पर नाका लगाया हुआ था इसी दौरान यहां पुलिस ने हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई एक गाड़ी को पुलिस ने रोका और गाड़ी सवारों से पूछताछ कि वह कहां जा रहे हैं और किधर से आए हैं. इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर खाने के लिए रखे गए टिफिन बॉक्स से 357 ग्राम चरस बरामद की, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

बहरहाल आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र देशरान निवासी परगी पोस्ट ऑफिस समेला जिला मंडी, जबकि दूससे की विनय कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी कसेटी पोस्ट ऑफिस पैइसा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि कांगड़ा का रहने वाला आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास की सेवाएं दे रहा है। 

तो वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और उसके लिए वह दिन रात अपनी टीम के साथ पूरी करवाई करने में लगे है, जो आगे भी जारी रहेगी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में