601 रुपये में 1 साल तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, प्लान को खरीदने के लिए शर्त भी

601 रुपये में 1 साल तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, प्लान को खरीदने के लिए शर्त भी



आप भी कम कीमत में अनलिमिटेड 5जी डेटा का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान उतारा है.प्लान बेशक अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है लेकिन इस प्लान को खरीदने के लिए भी एक शर्त है, क्या है वो शर्त और 601 रुपये वाले इस प्लान के साथ आपको कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलेंगे और इस प्लान की वैलिडिटी कितनी है? आइए जानते हैं.

आपको 601 रुपये में अनलिमिटेड 5जी डेटा तो मिल जाएगा लेकिन आपके पास पहले से कोई जियो रिचार्ज प्लान होना चाहिए. प्लान भी ऐसा-वैसा नहीं, 601 रुपये में अनलिमिटेड डेटा के लिए आपके नंबर पर पहले कम से कम 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा वाला प्लान होना चाहिए.


इसका मतलब यह है कि 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये और इससे ऊपर के वो सभी प्लान्स जो प्रतिदिन 1.5 जीबी या फिर ज्यादा डेटा ऑफर करते हैं उन सभी प्लान्स के साथ आप 601 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकते हैं.ध्यान दें कि अगर आपके नंबर पर प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाला प्लान चल रहा है या फिर आपने 1899 रुपये वाले एनुअल प्लान को खरीदना हुआ तो आप 601 रुपये वाले प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

601 रुपये वाला प्लान खरीदने के बाद आपको 12 अपग्रेड वाउचर मिलेंगे जिन्हें आप एक-एक कर रिडीम कर सकते हैं. ये वाउचर आपको माय जियो ऐप में दिखाई देंगे. वाउचर रिडीम करने के बाद आप अनलिमिटेड 5जी डेटा का लुत्फ उठा पाएंगे.


एक वाउचर की अधिकतम वैलिडिटी केवल 30 दिनों की है. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपके बेस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए है तो वाउचर भी 28 दिनों तक ही एक्टिव रहेगा, इसके बाद आपको दूसरा वाउचर एक्टिवेट करना होगा.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन