डीसी एसपी ने दलगांव का किया दौरा -भूंडा महायज्ञ की तैयारियों का लिया जायजा

डीसी एसपी ने दलगांव का किया दौरा -भूंडा महायज्ञ की तैयारियों का लिया जायजा


शिमला :-      रोहड़ू क्षेत्र के दलगांव में होने वाले भूँडा  महायज्ञ आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक  संजीव गांधी  मंदिर में पहुंचे।


 जनवरी  2025 के पहले सप्ताह में  भूँडा महायज्ञ का  आयोजन होना है। उपायुक्त अनुपम कश्यप  ने जानकारी देते हुए कहा कि इस  महायज्ञ में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के होने की उम्मीद है। ऐसे में मंदिर कमेटी  की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया गया।

यहां पर महायज्ञ के दौरान पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही  स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्निशमन दल की तैनाती आदि को लेकर रणनीति बनाई गई।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि  महायज्ञ के आयोजन में कानून व्यवस्थाओं को बनाए  रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश देवभूमि है। यहां पर सैकड़ों वर्षों से देव नीतियों का प्रचलन है। लोगों की आस्था के चलते इस तरह के बड़े बड़े आयोजन समय समय पर होते आए है।


पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दलगांव की जियो मैपिंग की गई है । इसी के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ताकि  लोगों को किसी भी प्रकार की  परेशानी का सामना न करना पड़े।  पुलिस विभाग पिछले एक महीने से  कानून व्यवस्था को लेकर रणनीति बना रहा है।  डीएसपी रोहड़ू और  स्थानीय एसएचओ के अनुसार मंदिर कमेटी के सुझावों के ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।


इस अवसर पर ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा,  एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन राठौर, अतिरिक्त पुलिस  नवदीप सिंह, कमांडेंट होमगार्ड एंड फायर आर पी नेपटा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष रघुनाथ सहित कई गणमान्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच