हिमाचल प्रदेश में होटल, ढाबे और रेस्तरां 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेगें : सीएम सुख्खू

हिमाचल प्रदेश में होटल, ढाबे और रेस्तरां 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेगें : सीएम सुख्खू


(शिमला : गायत्री गर्ग) मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल पुलिस को आदेश जारी किए हैं कि अगर कोई ज्यादा शराब पीता है तो उसे हवालवात में नहीं बल्कि होटल में छोड़ें.उन्होंने कहा कि शिमला का विंटर कार्निवल 2 जनवरी तक हर तरह के पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है. भारत में ‘अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत करें’ की संस्कृति है। हिमाचल में भी सबको साथ लेकर चलने, समुदाय के साथ इस विंटर कार्निवल का आनंद लेने की संस्कृति है। यहां आने वाले सभी पर्यटकों के प्रति दयालु रहें।


सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, ढाबे और रेस्तरां 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रखे जाएंगे. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इससे पर्यटकों को देर से पहुंचने पर खाली पेट नहीं सोना पड़ेगा। देर रात तक खाने-पीने की दुकानें खुली रखने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।पर्यटकों से अनुरोध है कि वे प्लास्टिक और खाद्य पदार्थों को कूड़ेदान में डालें। इसे इधर-उधर न फेंके, ताकि पहाड़ों की सुंदरता बनी रहे। अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा न करें। वाहन के दरवाजे खुले रखकर बोनट पर यात्रा न करें।मंगलवार को शिमला में विंटर कार्निवाल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी