PDSHP मोबाइल एप से करें ई केवाईसी

 PDSHP मोबाइल एप से करें ई केवाईसी


कुल्लू:-     जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू, अरविन्द शर्मा ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा/भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशों पर राशन कार्ड धारकों की इकेवाईसी का अभियान मई, 2022 से आरम्भ किया गया है। इ केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड डेटाबेस को आधार आधारित बनाना है ताकि राशन संबंधी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थी को ही मिले।

मई, 2022 से अब तक इकेवाईसी करवाने की तिथि में कई बार बढ़ौतरी की जा चुकी है। शिक्षा व रोजगार के कारणों से ज़िला कुल्लू से बाहर रह रहे लाभार्थियों की वहीं घर बैठे इकेवाईसी करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा इकेवाईसी पीडीएसएचपी मोबाइल एप डिवाइज किया गया है जिसे राशनकार्ड धारक अपने फोन पर डाउनलोड करके अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की इ केवाईसी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपनी समीपस्थ व ज़िला कुल्लू में स्थित किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर भी अपना आधार नम्बर व राशनकार्ड दिखाकर राशनकार्ड धारक द्वारा अपनी इकेवाईसी की जा सकती है। इसके अलावा राशनकार्ड धारक अपने समीपस्थ लोक मित्र केन्द्र पर जाकर भी इ केवाईसी करवा सकते हैं।

उन्होंने उन राशनकार्ड धारकों से जिन्होंने अपनी इ केवाईसी अभी तक नहीं करवाई है, से 31 दिसम्बर, 2024 से पहले-2 अपनी इ केवाईसी करवाने का आग्रह व अपील की ताकि विभाग को उनके राशनकार्ड ब्लॉक करने को बाध्य न होना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन