इंदौरा के उलैहड़िया में वन विभाग की टीम ने खैर के 25 मोच्छे किए बरामद 


इंदौरा:-        विभाग की टीम ने बुधवार रात को उलैहड़िया गांव के पास वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव ठाकुर के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान वीरवार सुबह चार बजे एक जीप को रुकने का इशारा किया, लेकिन जीप चालक वहां से जीप को भगाने की कोशिश करने लगा। 

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीप में चालक समेत तीन आरोपियों गोविंद, राकेश, विशाल निवासी गांव डमटाल, तहसील इंदौरा को हिरासत में ले लिया। मौके पर टीम ने जीप से 25 खैर के मोच्छे बरामद किए।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिनव ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ जैव विविधता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

वीरवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की फोरेस्ट रिमांड पर भेजा है। आरोपी वन विभाग की हिरासत में हैं और अब रिमांड के दौरान वन विभाग की टीम इनसे गहन पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग वन संपदा को नुकसान करने वाले के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच