फेमस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का फंदे से लटका मिला शव

फेमस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का फंदे से लटका मिला शव


जम्मू कश्मीर:- पीटीआई के अनुसार, जम्मू कश्मीर की फेमस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने यहां सेक्टर 47 स्थित अपने किराये के मकान में कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बुधवार रात सिमरन का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि सिमरन के ‘इंस्टाग्राम’ पर छह लाख से ज्यादा ‘फॉलोअर्स’ थे।सोशल मीडिया पर लोग सिमरन को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिमरन पहले एक फेमस रेडियो जॉकी रह चुकी हैं फिलहाल वे फ्रीलांस का काम करती थीं। बॉडी परिवार के सुपुर्द कर दी गई है। सोशल मीडिया इंस्टा पर सिमरन के 6 मीलीयन से अधिक फॉलोअर्स हैं, इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है, अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद को जम्मू की धड़कन कहा है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जम्मू से की थी। उनका शव गुरुग्राम के सेक्टर-47 में के फ्लैट से ही बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।सिमरन जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थी। वे पहले रेडियो मिर्ची में आरजे थीं, 2021 तक वहां काम करने के बाद उन्होंने वहां से नौकरी छोड़ दी थी, फिलहाल वे फ्रीलांसिंग कर रही थीं। इसके साथ ही इंस्टा पर भी वीडियो बनाती थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि सिमरन के दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में