संदेश

‌‌‌ नूरपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला

चित्र
बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला नूरपुर(ब्यूरो):-  नूरपुर की पंचायत लौहारपुरा के मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर के प्रांगण में बैसाखी पर्व पर विशाल दंगल व मेले का आयोजन हुआ जिसमे नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। दंगल में लोकल, हिमाचल व उत्तरी भारत के उच्च कोटि के पहलवानों ने भाग लिया।  सदियों से  बैसाखी पर्व पर गांव वासियों व इलाका वासियों के सहयोग से यह दंगल हो रहा है पर इसे विशाल दंगल करवाने में युवा मंडल देवभराडी का अहम योगदान है दंगल की शुरुआत शोभा यात्रा तथा मां भगवती की पूजा अर्चना करके की गई। इस दंगल में बड़ी माली का मुकाबला कलवा गुजर और छोटा सुदाम के बीच हुआ। जिसमें छोटा सुदाम विजेता रहा और बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। दंगल में सभी कुश्तियां काटे की टक्कर की हुई और सभी पहलवानों ने बड़ी बेखूबी से अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। दंगल व मेला देखने सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सही नूरपुर वासियों तथा प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं ब...

बीपीएल सूची में बने रहना है तो फिर करना होगा आवेदन

चित्र
बीपीएल सूची में बने रहना है तो फिर करना होगा आवेदन नूरपुर(ब्यूरो):- बीपीएल परिवारों की सूची को नए पात्रता मानकों के आधार पर दोबारा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में बीपीएल में शामिल सभी परिवारों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा, ताकि सरकार द्वारा तय किए गए नए पात्रता मापदंडों के अनुसार पुनः मूल्यांकन किया जा सके। पात्र न पाए जाने पर उन्हें सूची से बाहर कर दिया जाएगा। अब ग्रामसभा में सीधे बीपीएल परिवारों का चयन नहीं होगा। पूर्व में ग्रामसभा की बैठक के दौरान सूची तैयार करने के तरीके पर मनमानी के आरोप लगते रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीपीएल सूची के चयन में पारदर्शिता लाने के लिए ग्रामसभा की जगह तीन सदस्यीय समिति से सत्यापन करवाने की नई व्यवस्था लागू की है। (खंड विकास अधिकारी नूरपुर ) अशोक कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया खंड में एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है।  इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपनी संबंधित ग्राम पंचायत में निर्धारित घोषणा पत्र सहित आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी बीपीएल सूची स्वतः अमान्य मानी जाएगी, इसलिए वर्तमान लाभार्थियों को भी दोबा...

नूरपुर शराब ठेका यूनिट की नीलामी संपन्न, ₹101.94 करोड़ में एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित

चित्र
नूरपुर शराब ठेका यूनिट की नीलामी संपन्न, ₹101.94 करोड़ में एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित नूरपुर(वलजीत ठाकुर):-    राजस्व जिला नूरपुर के 118 शराब ठेकों की नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आज उपायुक्त आबकारी कार्यालय, नूरपुर में संपन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार (आईएएस) ने की। उपायुक्त आबकारी, राजस्व जिला नूरपुर, प्रीत पाल सिंह ने जानकारी दी कि नीलामी प्रक्रिया में केवल एम/एस जीआर ग्रुप द्वारा निविदा प्रस्तुत की गई। समूह ने ₹1,01,94,01,650/- (एक सौ एक करोड़ चौरानबे लाख एक हजार छह सौ पचास रुपये मात्र) की सर्वोच्च निविदा पेश की। यह निविदा आरक्षित मूल्य से अधिक एवं पिछले वर्ष की तुलना में ₹1,94,00,861 (1.94%) अधिक रही। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और राजस्व जिला नूरपुर, शराब ठेका यूनिटों का ठेका एम/एस जीआर ग्रुप को आवंटित किया गया है।  नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम गुरसिमर सिंह,अतिरिक्त आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, उत्तर क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, नविंदर सिंह, उपायुक्त, राज्य कर एवं...

नूरपुर पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों से 7.92 ग्राम हीरोईन / चिट्टा बरामद

चित्र
नूरपुर पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों से 7.92 ग्राम हीरोईन / चिट्टा बरामद नूरपुर:-  जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत एक और कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना नूरपुर के मुकाम कुलयाणा मे नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई।  जिसमें सुरेन्द्र पुत्र प्रीतम चंद, व साहिल पुत्र रविन्द्र कुमार दोनो निवासी गांव व डा० भट्टू तहसील पालमपुर जिला कांगडा के कब्जे से 7.92 ग्राम हीरोईन / चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।  जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अभियोग संख्या 42/25 दिनांक 16.02.25 अधीन धारा 21,25,29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। "नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता" जिला पुलिस नूरपुर जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

डमटाल के संगेहड़ में जालंधर निवासी एक युवक से 108.6 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
डमटाल के संगेहड़ में जालंधर निवासी एक युवक से 108.6 ग्राम चिट्टा बरामद फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- पुलिस की टीम ने पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ते संगेहड़ में जालंधर निवासी एक युवक को 108.6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बारे SP नूरपुर अशोक रत्न द्बारा जारी प्रेस रिलीज की जानकारी शनिवार सुबह 7 बजे मिलने पर एसपी नूरपुर द्बारा बताया गया कि पुलिस द्बारा संगेहड़ में नाकाबंदी के दौरान उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बताया 108.6 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक की पहचान मनिंन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह निबासी मकान नंबर 9 मीठापुर, मॉडल टाऊन तहसील व जिला जालंधर के रूप में हुई है।

छुट्टी पर आए फौजी ने की आत्महत्या

चित्र
  छुट्टी पर आए फौजी ने की आत्महत्या फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत कुटवासी के एक फौजी ने अपने ही घर में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। जिस पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।  थाना प्रभारी फतेहपुर पबन गुप्ता ने बताया कि कुटवासी के निबासी एक फौजी गुरजीत 29 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह ने अपने ही घर में फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । बताया जा रहा है मृतक अभी तक कुवारा था। जोकि कुछ ही दिन पूर्व छुट्टी आया था। उसने घर में ही फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । वहीं उक्त फौजी ने मौत को क्यों गले लगाया इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

नूरपुर को मिली 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की दी सौगात

चित्र
नूरपुर को मिली 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की दी सौगात नूरपुर:- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को 30.85 करोड़ रुपये की 7 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी।  साथ ही, उन्होंने 13.07 करोड़ रुपये की लागत से तैयार योजनाओं का लोकार्पण किया और 17.78 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने दरड़ नाला-डमोह संपर्क मार्ग तथा दो पुलों का लोकार्पण, जिला फोरेंसिक यूनिट का उद्घाटन, खज्जियां हार संपर्क मार्ग और विद्युत विभाग के उपमंडलीय भवन का भी लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, कंडवाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन और गरेली खड्ड पुल की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया।

चंगर क्षेत्र में लगेगा 500 किलोवॉट का सोलर मॉड्यूल,परगोड़ पंचायत में भूमि चयनित।

चित्र
चंगर क्षेत्र में लगेगा 500 किलोवॉट का सोलर मॉड्यूल, परगोड़ पंचायत में भूमि चयनित। शाहपुर(जनक पटियाल):- हिमाचल सरकार राज्य में 500 ग्रीन पंचायतें बनाने को लेकर हर पंचायत में 500 किलोवाट का सोलर मॉडयूल लगेगा और पंचायत अपने इस्तेमाल के लिए सात लाख यूनिट बिजली बना पाएगी। इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए राज्य सरकार पैसा देगी। पहले चरण में 25 पंचायतों के लिए 50 करोड़ की धनराशि उपलब्ध हो गई है। एक पंचायत में एक सोलर माड्यूल पर दो करोड़ खर्च होंगे।  पहले चरण की 25 पंचायतों में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र  की परगोड़ पंचायत शामिल हुई है। जिसके लिए एसडीएम काँगड़ा ईशान जसवाल, नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा व हिमउर्जा के अधिकारियों की मौजूदगी ने पंचायत द्वारा निर्धारित जमीन का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसके लिए पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज, पंचायत प्रधान ठेहड़ मनजीत सिंह,पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी,हारचक्किया के प्रधान तिलक राज व चंगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ,विधानसभा उपमुख्यसचेतक केवल सिंह प...

पिकअप व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की हुई मौत

चित्र
पिकअप व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की हुई मौत फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   आपको बता दे जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते पुलिस थाना फतेहपुर के गनोड़ में रविवार सुबह करीब साढे दस बजे एक पिकअप गाड़ी व एक स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिस दौरान स्कूटी चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी चालक मनदीप सिंह 24 बर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह निबासी बदवाड़ा पँचायत कुटवासी स्कूटी लेकर फतेहपुर की तरफ जा रहा था । कि अचानक गनोड़ नामक स्थान पर सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी नम्बर एचपी 55ए 5107 के साथ टकरा कर नीचे गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों द्बारा तुरन्त सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस बारे थाना प्रभारी पबन गुप्ता ने कहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है तो वहीं पिकअप चालक विक्रम पुत्र सुभाष निबासी छत्र जोगियां के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है  

राजन मनकोटिया (बिक्की ) ने प्रेसवार्ता कर बन विभाग पर लगाये आरोप

चित्र
राजन मनकोटिया (बिक्की ) ने प्रेसवार्ता कर बन विभाग पर लगाये आरोप फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  अभिनेता राजन मनकोटिया (बिक्की ) ने प्रेसवार्ता करके आरोप लगाया की सिद्पुरघाड़ क्षेत्र में कई लोगों ने बन बिभाग की भूमि पर कब्जा कर रखा है ।जिसकी शिकायत भी बन बिभाग को की गई है फिर भी बिभाग द्वारा कोई भी कार्रवाही नही की जा रही है । विक्की ने कहा कि उन्हें तो ऐसा लगता है कि बिभाग भी अबैध कब्जे करने बाले लोगों के साथ मिला हुआ है। नजदीक ही के गांव भाटी में एक व्यक्ति ने बिभाग की करीब 50 कनाल भूमि से खैर के पेड़ कटबाने के बाद बगीचा लगा रखा है । जिसकी बन बिभाग व राजस्व बिभाग द्बारा निशानदेही भी करबाई गई लेकिन कब्जा छुड़बाने के लिए बाड़बंदी करना उचित नही समझा । इतना ही नही एक जगह पर तो बन बिभाग की भूमि पर पुली बना दी गई । जिसकी भी शिकायत विभाग के पास पहुंची थी। लेकिन बिभाग उक्त स्थल का निरीक्षण करना उचित न समझा। एक तरफ तो सरकार बनों को बचाने के लिए नित नए नियम बनाती रहती है, तो वहीं दूसरी तरफ बिभाग अबैध कब्जों को छुड़बाने में रुचि नही दर्शा रहा है।  

टैम्पो व कार में हुई टक्कर, टैम्पो चालक को आई चोटें

चित्र
टैम्पो व कार में हुई टक्कर,   टैम्पो चालक को आई चोटें फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   आपको बता दें शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते नरनुह्न के पास एक छोटा हाथी टैम्पो व एक कार की टक्कर हो गई । जिसमे टैम्पो चालक को मामूली चोटें आई है ।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टैम्पो फतेहपुर से रैहन की तरफ जा रहा था। जबकि कार रैहन से फतेहपुर की तरफ आ रही थी कि अचानक नरनुह के समीप दोनों की आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमे कार का काफी नुकसान हुआ जबकि टैम्पो चालक को चोटें आई हैं। वहीं खबर बनाने तक पुलिस में रिपोर्ट नही पहुंची थी।

एसआरएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में नवाजे मेधावी

चित्र
एसआरएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में नवाजे मेधावी शाहपुर (जनक पटियाल):-    सरस्वती राजमंदिर पब्लिक स्कूल हारचक्कियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें तिलक राज जम्वाल, प्रधान,ग्राम पंचायत हारचक्कियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरु आत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्या मीनाक्षी गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के चैयरमैन संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।  वहीं मुख्यातिथि तिलक राज ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।  इस मौके पर तहसीलदार डी सी राणा, पूर्व बी डी सी साधुराम ...

शाहपुर पुलिस ने दुराना निवासी स्वर्ण सिंह को 882 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।

चित्र
शाहपुर पुलिस ने दुराना निवासी स्वर्ण सिंह को 882 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। शाहपुर (जनक पटियाल):- पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पड़ती उपतहसील हारचक्कियां में पुलिस टीम ने  नशे के सरगना को चरस की खेप के साथ पकड़ा है।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद ठाकुर ने बताया कि देर रात पुलिस टीम गश्त के दौरान स्वर्ण सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी थाना, डाकघर व उपतहसील हारचक्कियां से 882 ग्राम चरस वरामद की है।जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि सर्दियों का मौसम आ चुका है ऐसे में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की मांग बढ़ने की वजह से इन दिनों के बाजार का भाव चढ़ा हुआ रहता है जिस वजह से नशे का व्यापार करने वालों के लिए ऊंचे दाम कमाने का यह उचित समय जाना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों के हिमाचल में चरस के मामलों के तेजी आ जाती है।

पर्यावरण प्रेमी ने भू माफिया के खिलाफ पल्ली में की प्रेसवार्ता

चित्र
पर्यावरण प्रेमी ने भू माफिया के खिलाफ पल्ली में की  प्रेसवार्ता  फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   आपको बता दें पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने सोमवार दोपहर बाद 3 बजे पल्ली में प्रेसवार्ता कर बताया उन्होने भू माफिया के खिलाफ कार्रवाही के लिए डीसी कांगड़ा व एसपी कांगड़ा के समक्ष मेल के माध्यम से बात रखी है । उन्होंने बताया कि उपमण्डल देहरा के कुछ क्षेत्रों में भू माफिया इतना आजाद हो गया है कि वह किसी को भी जान से मारने की धमकी देने व लोगों को पीटने से गुरेज नही कर रहा है । जोकि गंभीर चिंता का बिषय है । अब तो ऐसा लगने लग पड़ा है कि प्रशासन की भी भू माफिया पर छत्र छाया बनी हुई है । उन्होंने डीसी कांगड़ा व एसपी कांगड़ा को कार्रवाही के 9 तारीख 9 बजकर 59 मिंट से पहले का समय दिया है । उन्होंने कहा है कि यदि समय के भीतर कार्रवाही न हुई तो उक्त मामले को माननीय उच्च न्यायलय में न्याय के लिए ले जाया जाएगा ।

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चित्र
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज्वाली:-     कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में उपमंडल के सभी विभागीय अध्यक्षों के साथ विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि उनका लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धन का समय पर सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने डे- बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा 50 कनाल भूमि भी शिक्षा विभा...

शिवा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय जल अकादमी पुणे में प्रशिक्षण हासिल किया।

चित्र
शिवा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय जल अकादमी पुणे में प्रशिक्षण हासिल किया।    शाहपुर (जनक पटियाल):-    हिमाचल में शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागबानी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कांगड़ा, मंडी, सिरमौर तथा हमीरपुर के उद्यान तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के एक दल ने राष्ट्रीय जल अकादमी पुणे में प्रशिक्षण हासिल किया। यह अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर जल प्रबंधन के साथ बागबानी को बढ़ावा देने के लिए बतौर मास्टर ट्रेनर्स अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे।     इस दल की अगुवाई करते हुए पालमपुर में उद्यान विभाग की वास्तु विशेषज्ञ डा सरिता ने बताया कि हिमाचल शिवा प्रोजेक्ट के तहत उद्यान तथा जल शक्ति विभाग के कांगड़ा, मंडी सिरमौर तथा हमीरपुर से 15 अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय जल अकादमी पुणे में 30 दिसंबर से 03 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया इसमें अधिकारियों को विभिन्न विषयों जैसे लघु सिंचाई प्रणाली में साफ्टवेयर डिजाइन तथा जल प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इसके साथ ही खेत में पानी की सही मात्रा और समय के बारे में विशेषज्ञों ने...

पेड़ से चारा काटते बक्त नीचे गिरा पूर्व बार्ड सदस्य ,हुआ गंभीर घायल !

चित्र
 पेड़ से चारा काटते बक्त नीचे गिरा पूर्व बार्ड सदस्य ,हुआ गंभीर घायल  फतेहपुर वलजीत ठाकुर:- आपको बता दें सोमबार दोपहर बाद उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत बरोट का पूर्व बार्ड सदस्य बनाल क्षेत्र में पेड़ से चारा काटते बक्त नीचे गिर गया । जिसे तुरन्त सिविल अस्पताल फतेहपुर लाया गया । जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को भांपते हुए सिविल अस्पताल नूरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है । स्थानीय लोगों ने शाम करीब 4 बजे बताया कि पूर्व बार्ड सदस्य सुरेश कुमार पेड़ पर चढ़ कर चारा काट रहा था कि अचानक नीचे गिर गया । जिसे तुरन्त सिबिल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया । जहां से उसे रैफर कर दिया गया है ।: बताया पहले भी उक्त पेड़ से कई बार उक्त व्यक्ति चारा काटा गया है लेकिन इस बार पता नही क्या हुआ नीचे गिर गया

चंगर संघर्ष समिति लंज ने बेसहारा की मदद के लिए बढ़ाए हाथ।

चित्र
चंगर संघर्ष समिति लंज ने बेसहारा की मदद के लिए बढ़ाए हाथ। (शाहपुर: जनक पटियाल):         चंगर संघर्ष समिति ने एक बार फिर मदद के लिए हाथ बढ़ाए है।पंचायत डाक पलेरा के गांव के निवासी  80 वर्षीय कीकर सिंह अपने बेटे व बहु के निधन के बाद  2 पोते व 1 पोती के पालन पोषण में आर्थिक मंदी से जूझ रहे थे । आपको बता दे कि कीकर सिंह की पत्नी काफी साल पहले गुजर चुकी है । और बच्चों के पिता सितंबर 2023 को एक साल पहले गुजर गया ।कीकर सिंह अपनी बहु के साथ घर का गुजारा खेतीबाड़ी से चला था कि पिछले कुछ दिन पहले बहु भी लंबी बीमारी के चलते  गुजर गई। आज कीकर सिंह अपने पोते पोती के साथ खेतीबाड़ी करके घर का गुजारा चला रहा है। कीकर सिंह का एक पोता  नवनीत बाहरवीं मे, दूसरा नरेंद्र दसवीं कक्षा में और पोती चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रही है।इस बेसहारा परिवार की हालत की सूचना चंगर संघर्ष समिति को मिली तो समिति के सदस्यों ने मदद के लिए समिति की तरफ से 5000 रुपये, वंदना ने  2000 रुपये,बीडीसी प्रीतम ने 1500 रुपये, विवेक डोगरा ने 1000 ,पत्रकार सुदर्शन ने 1000,करनैल सिंह ने ...

प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के वचनबद्ध:चंद्र कुमार

चित्र
प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के वचनबद्ध:चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित ज्वाली:        कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके हितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार सर्वोच्च अधिमान सुनिश्चित कर रही है। कृषि मंत्री आज बुधवार को ज्वाली रेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा सदस्यों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत ई-टैक्सी खरीदने और निजी भूमि पर सोलर पैनल लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदा...

ज्वाली से गुमशुदा हुआ लड़का यूपी के लखीमपुर में बरामद हुआ

चित्र
ज्वाली से गुमशुदा हुआ लड़का यूपी के लखीमपुर में बरामद हुआ फतेहपुर वलजीत ठाकुर:    पुलिस थाना जवाली के लब का एक लड़का गत सोमवार को लापता हो गया था ।  जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना जवाली में दर्ज हुई थी ।वही पुलिस ने भी सभी पहलुओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए लापता हुए लड़के को यूपी के लखीमपुर से सही सलामत बरामद कर लिया है । इस बारे बुधवार दोपहर बाद एक बजे जानकारी देते हुए पुलिस थाना जवाली के एक अधिकारी ने बताया उक्त लड़का करीब 16 वर्षीय केशब यूपी के लखीमपुर पहुंच चुका था । जिसे पुलिस की टीम में एसआई अशोक ,कॉन्स्टेबल हरदीप बापिस ला रहे हैं । बताया लड़के के रिश्तेदार भी पुलिस की टीम के साथ लखीमपुर गए हुए हैं। बताया उक्त लड़का लखीमपुर कैसे पहुंचा यह तो उसके आने के बाद ही पता चलेगा । लेकिन दो दिन में ही लड़के का पता लगा लेने पर क्षेत्र के लोग पुलिस की भूरी -भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: