चंगर संघर्ष समिति लंज ने बेसहारा की मदद के लिए बढ़ाए हाथ।

चंगर संघर्ष समिति लंज ने बेसहारा की मदद के लिए बढ़ाए हाथ।



(शाहपुर: जनक पटियाल):        चंगर संघर्ष समिति ने एक बार फिर मदद के लिए हाथ बढ़ाए है।पंचायत डाक पलेरा के गांव के निवासी  80 वर्षीय कीकर सिंह अपने बेटे व बहु के निधन के बाद  2 पोते व 1 पोती के पालन पोषण में आर्थिक मंदी से जूझ रहे थे । आपको बता दे कि कीकर सिंह की पत्नी काफी साल पहले गुजर चुकी है । और बच्चों के पिता सितंबर 2023 को एक साल पहले गुजर गया ।कीकर सिंह अपनी बहु के साथ घर का गुजारा खेतीबाड़ी से चला था कि पिछले कुछ दिन पहले बहु भी लंबी बीमारी के चलते  गुजर गई। आज कीकर सिंह अपने पोते पोती के साथ खेतीबाड़ी करके घर का गुजारा चला रहा है। कीकर सिंह का एक पोता  नवनीत बाहरवीं मे, दूसरा नरेंद्र दसवीं कक्षा में और पोती चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रही है।इस बेसहारा परिवार की हालत की सूचना चंगर संघर्ष समिति को मिली तो समिति के सदस्यों ने मदद के लिए समिति की तरफ से 5000 रुपये, वंदना ने  2000 रुपये,बीडीसी प्रीतम ने 1500 रुपये, विवेक डोगरा ने 1000 ,पत्रकार सुदर्शन ने 1000,करनैल सिंह ने  500,ठाकर प्यार सिंह ने  500 व गुप्त दानी सज्जन ने 2000रुपए दिए तथा कुल  13500 रुपए एकत्रित कर बेसहारा कीकर सिंह को अनुदान राशि दी गई। वहीं समिति के अध्यक्ष जन्म सिंह गुलेरिया ने बताया कि  परिवार की हालत को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई का खर्चे का जिम्मा भी सिमिति ने उठाया है।साथ ही उन्होंने समस्त दानी सज्जनों का आभर जताया है।साथ ही उन्होंने सरकार व प्रशासन से बेसहारा परिवार की मदद की अपील की है।



फ़ोटो कैप्शन:बेसहारा कीकर सिंह को आर्थिक सहायता देते हुए चंगर संघर्ष समिति के सदस्य।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला