मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर आयोजित की गई बैठक
मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर आयोजित की गई बैठक जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में आज आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने बारे विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित विभाग आवश्यक कदम उठाए। उपायुक्त किन्नौर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी व पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध करवाने तथा सडकों में जल निकासी सुनिश्चित करना ताकि मानसून सीजन में जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सकें तथा निगुलसरी व संवेदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों को समय वद्व निरीक्षण करने के सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी पेयजल भण्डारण टैंकों की सफाई, स्कूलों के टैंकों की सफाई ...