उपायुक्त किन्नौर ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

 उपायुक्त किन्नौर ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कल्पा पंचायत में किया जाएगा स्थापित



समूचे देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान करने व जिला के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर ने रिकांग पिओ अपने कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


उपायुक्त ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन व युवाओं का इसमें लिप्त होना गहन चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए जितना योगदान प्रशासन, पुलिस व विद्यालयों का होता है उतना ही योगदान अभिभावकों का भी रहता है। अभिभावकों का अपने बच्चों की सामाजिक जिंदगी का ध्यान रखना व बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है।  


डॉ. शर्मा ने बताया कि जिला की कल्पा पंचायत में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसमें योग एवं आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से नशे से ग्रसित लोगों का कौशल विकास किया जाएगा। उन्होंने नवचेतना मॉड्यूल के तहत निजी व सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को जागरूक करने का आह्वान किया ताकि मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों बारे विद्यार्थियों को सजग किया जा सके और एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके।


उपायुक्त ने पुलिस, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और जिला के लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत कर सिंथेटिक ड्रग्स को जड़ से समाप्त करने व स्वास्थ्य विभाग को युवाओं तथा बच्चों को काउंसलिंग करने के निर्देश दिए ताकि युवा समाज में।पुनः वापिसी कर सकें और नशाग्रसित युवाओं को सामाजिक कलंक बनाने से रोका जा सके।


पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने भी इस अवसर पर उनके विभाग द्वारा जिला से नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ताकि युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृति से बचाया जा सके।


बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अरुण गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से