राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

चैस व एथलेटिक मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह


मंडी : अजय सूर्या /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में चैस प्रतियोगिता और 100 मीटर दौड़ (पुरुष व महिला वर्ग) करवाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के. सी. कश्यप ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स शपथ दिलाई। उन्होंने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित भी किया।


प्रतियोगिताओं के परिणाम

चैस प्रतियोगिता


प्रथम स्थान – तृप्ता (बीकॉम द्वितीय वर्ष)


द्वितीय स्थान – नमन शर्मा (बीए तृतीय वर्ष)


तृतीय स्थान – बबीता ठाकुर (बीए द्वितीय वर्ष)


 100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)


प्रथम स्थान – गौरव (बीए प्रथम वर्ष)


द्वितीय स्थान – अक्षय शर्मा (बीकॉम तृतीय वर्ष)


तृतीय स्थान – नीतीश कुमार (बीए प्रथम वर्ष)


 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)


प्रथम स्थान – जमना देवी (बीकॉम तृतीय वर्ष)


द्वितीय स्थान – हेमलता (बीए तृतीय वर्ष)


तृतीय स्थान – कुश्मा कुमारी (बीकॉम द्वितीय वर्ष)



खेलों से मिलता है जीवन में संतुलन


स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. यश पाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का संचालन निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।



महाविद्यालय परिवार की सहभागिता


इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, प्रो. मेहर चंद, प्रो. ब्रज नंदन, प्रो. अंजली परमार, लाइब्रेरियन खेम चंद, अधीक्षक ललित कुमार, ईश्वर दास, पुष्प राज सहित पू

रा स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित