संदेश

छत्तीसगढ़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुकमा(छत्तीसगढ़) में 25 लाख के इनामी समेत 17 माओवादियों को किया ढेर

चित्र
सुकमा(छत्तीसगढ़) में 25 लाख के इनामी समेत 17 माओवादियों को किया ढेर  छत्तीसगढ़(व्यूरो):-   सुरक्षाबलों द्वारा माओवादी मंसूबों उस समय पानी फेर दिया गया जब सुकमा में 25 लाख के इनामी समेत 17 माओवादियों को सुरक्षाबलों द्वारा ढेर कर दिया गया ।   प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के उपमपल्ली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 25 लाख इनामी माओवादी दरभा डिवीजन सचिव सहित 17 माओवादियों को मार गिराया गया और मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक भी बरामद किए गए ।

रायपुर से गर्लफ्रेंड को लेकर हुई फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों सहित हथियारों को किया जब्त

चित्र
रायपुर से गर्लफ्रेंड को लेकर हुई फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों सहित हथियारों को किया जब्त छत्तीसगढ़ : शिकायतकर्ता मदनजीत सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मदनजीत सिंह ने बताया कि वह उदया सोसायटी में रहता है और उसका ट्रांसपोर्ट काम है. मदनजीत ने बताया कि बुधवार को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह से गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अगले दिन बैठकर विवाद को सुलझाने की बात तय हुई थी। इसलिए प्रभजोत सिंह को जसपाल सिंह ने मिलने के लिए केयर हॉस्पिटल के पास बुलाया था। प्रभजोत सिंह ने तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास बैठकर बातचीत करने की बात कही थी. इसके बाद जब प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचा तो उसने देखा कि जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह साथ ही कुछ अन्य लोग पहले से ही वहां मौजूद थे. सभी लोग आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।   इसी बीच जरनैल सिंह और जसपाल सिंह ने अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर की बंदूक से प्रभजोत सिंह की हत्या करने की नियत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी और इसके बाद वह सभी लो...

पहले दिया बच्चे को जन्म फिर फेंका टॉयलेट से बाहर 11वीं की छात्रा ने, स्कूल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

चित्र
पहले दिया बच्चे को जन्म फिर फेंका टॉयलेट से बाहर 11वीं की छात्रा ने, स्कूल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड  इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कक्षा 11 की छात्रा द्वारा समय से पहले बच्चे को जन्म देने के बाद सरकारी आवासीय विद्यालय के सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है. गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में जन्मी बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।   छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कक्षा 11 की छात्रा द्वारा समय से पहले बच्चे को जन्म देने के बाद सरकारी आवासीय विद्यालय के सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है. गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में जन्मी बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।  एक अधिकारी ने बताया कि पोड़ी गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में यह घटना मंगलवार को सामने आई जब छात्रावास अधीक्षक जय कुमारी रात्रे को 17 वर्षीय छात्रा के बीमार होने की सूचना मिली. हॉस्टल कम-स्कूल (Hostel-Cum-School) आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित है. टॉयलेट की खिड़की से बच्चे को बहार फेंका हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने सुपरिटेंडेंट को बताया कि लड़...

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 की हुई मौत, 7 की हालत गंभीर

चित्र
बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतकों की पहचान दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्...

मांग में भरा सिंदूर, फिर एक साथ फांसी के फंदे से झुल गए प्रेमी जोड़े

चित्र
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरा । घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर सुबह-सुबह लोगों ने प्रेमी जोड़े की लटकते हुए शव देखा। सूचना के बाद परिजन भी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है और पंचनामा कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही मामले में देखने वाली बात है कि प्रेमी जोड़ी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है इसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया। आखिर मौत से पहले शादी हुई तो साथ में जीने की बजाय मौत को गले क्यो लगाया ? पुलिस इस मामले में पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है तो वही प्रेमी जोड़ों के द्वारा फांसी लगाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हो...

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 1 की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चित्र
कोरबा : कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं एक ताजा मामले में आज साेमवार सुबह नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कटघोरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया। लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अब ...

ट्रक की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

चित्र
भिलाई : भिलाई सुपेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस शव को मरचुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में हुई। वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है। वो स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली की नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। उसमें युवती की मौके पर मौच हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।

पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख कर , उतारा मौत के घाट

चित्र
छत्तीसगढ़ : कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे (30) पुत्र देवलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी खेलन ने बताया कि छह अगस्त की रात को अपने बड़े भाई के घर में त्योहार मना रहे थे। रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी व मामा के साथ मारपीट की। उसका मामा डर से भाग गया। इसी बात को लेकर आरोपी खेलन ने अपनी पत्नी को लकड़ी से सिर, गला, चेहरे पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी खेलन ने छह अगस्त की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सात अगस्त से फरार था। आठ अगस्त को...

तलाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

चित्र
तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस  छत्तीसगढ़ / रायगढ़ : तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। रविवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिबरा निवासी सात वर्षीय कुश कुमार अपने साथियों के साथ शनिवार शाम को नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया हुआ था। मासूम के देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस दौरान रविवार सुबह छह बजे गांव के तालाब में मासूम का शव उतराता मिला। जिसे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवती से फेसबुक में दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म युवक ने, आरोपी पुलिस हिरासत में

चित्र
युवती से फेसबुक में दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म युवक ने, आरोपी पुलिस हिरासत में  छत्तीसगढ़ : पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लेते हुए, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भिजवाया   यह मामला बिलासपुर सरकंडा से निकल कर सामने आया है। यहां युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से बहतराई में रहने वाले गौकरण साहू(28) से हुई थी। बाद में दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान युवक ने शादी करने की बात कही। साथ ही उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। होटल में युवक ने जल्द ही शादी कर लेने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

होली के दिन तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या. की गई

चित्र
  होली के दिन तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या. की गई यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश इस पर संशय बना हुआ है। घटना स्थल बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है। घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

13 साल तक बंधक बनाकर करता रहा चाचा अपनी भतीजी से दुष्कर्म,छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता

चित्र
13 साल तक बंधक बनाकर करता रहा चाचा अपनी भतीजी से दुष्कर्म,छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता 29 वर्षीय पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे दुर्ग जिले स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजकुमार बोरझा ने कहा 22 फरवरी को पीड़िता ने ओल्ड भिलाई रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनोज राजपूत 2011 से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।" उसके साथ। वह ऐसा भी करता था। जब लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर, मनोज राजपूत के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया था, SHO ने कहा। । है जब यौन शोषण शुरू हुआ तब पीड़िता नाबालिग थी। हालाँकि, स्थानीय अदालत ने POCSO के प्रावधानों को रद्द कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस एक्टर मनो...

स्वास्थ्य विभाग के 265 हड़ताली कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित,मरीज हो रहे परेशान

चित्र
स्वास्थ्य विभाग के तृतीय श्रेणी के 265 हड़ताली कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित,मरीज हो रहे परेशान  chhattisgarh राज्य शासन के निर्देश पर Collector चंदन कुमार ने बड़ी सख्ती के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए। बलौदा बाजार में स्वास्थ्य विभाग के तृतीय श्रेणी के 265 हड़ताली कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस हेतु उन्होंने आदेश भी जारी कर दी है. साथ ही लगभग 100 अन्य कर्मचारियों अधिकारियों जिनकी नियुक्ति शासन स्तर एवं सम्भागीय स्तर में हुई है उनके लिए के अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया गया है। आपको बता दें कि 21 अगस्त से हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी जगह स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है।   Chhattisgarh सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से न...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: