मण्ड क्षेत्र की 9 पंचायतों के चयनित लाभार्थियों के साथ विधायक मलेंद्र राजन ने किया सीधा संवाद

मण्ड क्षेत्र की 9 पंचायतों के चयनित लाभार्थियों के साथ विधायक मलेंद्र राजन ने किया सीधा संवाद


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उलैहड़िया के पंचायत घर में आज एक विशाल ब्लॉक स्तरीय संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना" के तहत नव-चयनित गरीब व वंचित परिवारों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और धरातल पर आगामी क्रियान्वयन की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करना था।

  इस संवाद कार्यक्रम में इंदौरा विकास खंड की 9 पंचायतों मंड-मियाणी, बरोटा, बसंतपुर, ठाकुरद्वारा, मिलवां, उलैहड़िया, मलकाना, पराल और बकराडवां के नव-चयनित लाभार्थी परिवारों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह और चयनित परिवारों को संबोधित करते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे सबसे गरीब, असहाय और वंचित परिवारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र परिवारों का चयन कर लिया गया है।विधायक ने कहा कि योजना के शुरू होते ही इन चयनित परिवारों को 1,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और बेघर परिवारों को पक्का मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी, जो आने वाले समय में इन परिवारों के सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार का मजबूत आधार बनेंगी।

  समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को योजना से जुड़े सभी तकनीकी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि योजना के तहत लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर, बीडीओ सुदर्शन, विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रधान, बीडीसी सदस्य और भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !