पालमपुर के रजत कपूर 'हिम रत्न-2026' पुरस्कार से सम्मानित, ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि मिली, कांगड़ा के 28 खिलाड़ी सम्मानित,

 पालमपुर के रजत कपूर 'हिम रत्न-2026' पुरस्कार से सम्मानित, ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि मिली, कांगड़ा के 28 खिलाड़ी सम्मानित,


पालमपुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह में पालमपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी रजत कपूर को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि। 

इस राज्य स्तरीय समारोह में जिला कांगड़ा से 28 खिलाड़ियों का चयन प्रोत्साहन राशि के लिए हुआ। इसी कड़ी में पालमपुर के रहने वाले रजत कपूर को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। रजत कपूर राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हिमाचल और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। 

रजत कपूर को यह सम्मान वर्ष 2019 के राष्ट्रीय खेलों (National Games) में उनके द्वारा दिखाए गए शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है।   

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को कुल ₹17.85 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस अवसर पर 51 अंतरराष्ट्रीय और 368 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के युवाओं को नशे (विशेषकर चिट्टे) के दुष्प्रभावों से बचाने और जागरूक करने के लिए सरकार 20 नवंबर से धर्मशाला में 'खेलो हिमाचल अभियान' शुरू करने जा रही है।  

 खिलाड़ी का नाम: रजत कपूर (पालमपुर)

 सम्मान का नाम: हिम रत्न-2026 पुरस्कार  

 प्रोत्साहन राशि: ₹50,000

 उपलब्धि: वर्ष 2019 के राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

  समारोह स्थल: शिमला (राज्य स्तरीय कार्यक्रम)

समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया