संदेश

देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गुरबाज ने दिया गौतम गंभीर को श्रेय, बताया कैसे बदली किस्मत

चित्र
भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गुरबाज ने दिया गौतम गंभीर को श्रेय, बताया कैसे बदली किस्मत ​ धर्मशाला: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मुकाबले में गुरबाज ने महज 51 गेंदों पर 102 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े। ​गंभीर की सलाह ने दिखाया कमाल ​मैच के बाद गुरबाज ने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को दिया। उन्होंने खुलासा किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में साथ रहने के दौरान उनके गंभीर से अच्छे संबंध बने थे। मुल्लांपुर टेस्ट में मिली करारी हार के बाद गुरबाज ने गंभीर से बात की थी। ​गुरबाज ने कहा, "टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उनसे कहा था कि मैं अपने शॉट चयन (shot selection) में सुधार करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे कुछ सकारात्मक सुझाव दिए, जिन पर मैंने नेट सत्र में काम किया। मैं उनका बहुत आभारी हूं कि आज मैं उन सुझावों को मैद...

कार चोरी, नकदी और महंगी शराब चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
कार चोरी, नकदी और महंगी शराब चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार  हमीरपुर बाईपास से एक पेठा कारोबारी की चोरी हुई कार की जांच के दौरान सदर पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने जम्मू के राजौरी क्षेत्र के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ महमूद (19), जफर हुसैन (31) और आसिफ खान (24) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 5 या 6 जून को जम्मू से हिमाचल आए थे। उन्होंने पालमपुर से एक कार चोरी की और कुल्लू पहुंच गए। 7 जून की रात मंडी के पंडोह में एक शराब के ठेके का शटर तोड़कर नकदी और महंगी शराब चोरी की। इसके बाद 8 जून को हमीरपुर में एक पेठा कारोबारी की कार चोरी कर ली। आरोपियों का तरीका था कि एक चोरी की गाड़ी को छोड़कर दूसरी गाड़ी चोरी कर लेते थे और उसी का इस्तेमाल आगे की वारदातों में करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नादौन और कांगड़ा में भी शराब के ठेकों को निशाना बनाया और वहां से नकदी व महंगी शराब चोरी की। जांच के दौरान पुलिस ने...

चंबा में नाली में मिला 5 महीने का भ्रूण, 'कलयुगी माँ' की तलाश जारी

चित्र
चंबा में नाली में मिला 5 महीने का भ्रूण, 'कलयुगी माँ' की तलाश जारी (चंबा: जितेन्द्र खन्ना) हिमाचल प्रदेश: देवभूमि हिमाचल के चंबा जिले से एक बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भरमौर उपमंडल के ओबड़ी क्षेत्र में नाली के पानी में एक 5 महीने का भ्रूण बहता हुआ मिला है। घटना का विवरण कैसे मिली जानकारी: भारी बारिश के बाद स्थानीय लोगों ने नाली में बहती हुई एक संदिग्ध वस्तु देखी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह 5 महीने का एक इंसानी भ्रूण है। इस खबर के फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को मेडिकल कॉलेज, चंबा भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों और भ्रूण की उम्र की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके। जांच जारी: पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस संवेदनशील मामले की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों क...

टीजीटी (आर्ट्स) भर्ती का फाइनल रिजल्ट देखें, 414 उम्मीदवारों ने हासिल की सफलता

चित्र
टीजीटी (आर्ट्स) भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 414 उम्मीदवारों ने हासिल की सफलता हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (आर्ट्स) ट्रेनी के 425 पदों (पोस्ट कोड-25001) के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। भर्ती प्रक्रिया के मुख्य आंकड़े: आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने भर्ती प्रक्रिया का विवरण साझा करते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही: कुल आवेदन: 44,155 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 38,220 दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) हेतु शॉर्टलिस्ट: 664 उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित: 414 उम्मीदवार 11 पद रह गए खाली: आयोग के अनुसार, विज्ञापित 425 पदों में से 11 पद फिलहाल रिक्त रह गए हैं, जिनके कारण निम्नलिखित हैं: योग्य उम्मीदवार न मिलना: ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2 और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 7 पदों पर कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सका। न्यायालय में मामला: सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) के 2 पदों को माननीय...

चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

चित्र
चम्बा: भीषण सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र  (चम्बा: जितेन्द्र खन्ना) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया। सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" यह कहावत उस समय सच हो गई जब इस हादसे में पिता-पुत्र की जान बच गई। आपको बता दें कि नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय चालक जसवीर सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे वंश के साथ ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमेंट भरकर चम्बा आ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तुनुहट्‌टी के समीप एक मोड़ पर ट्रक की सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक पर नियंत्रण खो गया और वह सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सीधे नीचे बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। ट्रक के हाईवे पर गिरने की भयंकर आवाज  सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने तत्परता दिखात...

लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा

चित्र
लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा   हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में चंद्रा नदी के किनारे मस्ती करना सैलानियों को भारी पड़ गया। नदी में पैर फिसलने के कारण पर्यटक नदी में बह गया। लेकिन गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर वह पत्थर के पास फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है पर्यटक बुंदेलखंड का निवासी है, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों ने तुरंत हरकत में आते हुए रस्सी के सहारे युवक को रेस्क्यू कर लिया। पानी का बहाव काफी तेज था। कुछ लोग साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर पर्यटक तक पहुंचे व जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाल लिया। लाहुल स्पीति प्रशासन बार-बार लाउड स्पीकर के माध्यम से पर्यटकों को नदी से दूर रहने का आग्रह कर रहा है, लेकिन खतरे से अनजान पर्यटक नदी की ओर खींचे चले जा रहे हैं। सोमवार को भी पर्यटक चंद्रा नदी में मस्ती कर रहे थे कि अचानक एक युवक का पांव फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोग यदि हिम्मत न दिखाते तो कोई हादसा भी हो सकता था।...

नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण के लिए तारीख तय, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

चित्र
हिमाचल प्रदेश: नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण के लिए तारीख तय, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ग्राम पंचायतों के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 22 की उप-नियम (1) के तहत राज्यपाल ने शपथ दिलाने के लिए विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्रियों और अन्य प्राधिकारियों को अधिकृत किया है। 15 जून 2026 को सभी संबंधित जिलों में नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। जिलों के अनुसार अधिकृत प्राधिकारी: | जिला | शपथ दिलाने वाले प्राधिकारी | | कांगड़ा | श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश | | चंबा | श्री कुलदीप सिंह पठानिया, माननीय अध्यक्ष, एच.पी. विधानसभा | | ऊना | श्री मुकेश अग्निहोत्री, माननीय उप-मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश | | सोलन| डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, माननीय स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री | | कुल्लू और लाहौल-स्पीति | श्री चंद्र कुमार, ...

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में महसूस की गई हलचल, कोई जान-माल का नुकसान नहीं

चित्र
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में महसूस की गई हलचल, कोई जान-माल का नुकसान नहीं धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, भूकंप रात करीब 10 और 10 बज कर 30 मिन्ट के बीच  भूकंप का विवरण केंद्र: भूकंप का केंद्र कांगड़ा के धर गोदोई के पास, कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित था। यह धर्मशाला से लगभग 40 किलोमीटर दूर था। गहराई: यह हलचल सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई। प्रभावित क्षेत्र: भूकंप के झटके न केवल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए, बल्कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों तक भी इसकी गूंज सुनाई दी। सुरक्षा स्थिति अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि राज्य के किसी भी हिस्से से अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंपीय संवेदनशीलता विशेषज्ञों के अनुसार, कांगड़ा और चंबा जिले 'भूकंपीय क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: