दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत

दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत

यह दु:खद हादसा जिला कांगड़ा के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आती पंचायत मूंढी के गांव मेले में रविवार को घटित हुआ। प्रकाश चंद उम्र 70 वर्ष अपने दो पोतों आरुष 8 वर्ष व तरु 6 वर्ष नयूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गए ।दादा खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे और उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े। नहाते-नहाते न जाने कब वह खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको बचाते-बचाते उनके दादा प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। जिस कारण इन तीनों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो सभी गांव वाले मौके पर पहुंचे और उनको ढूंढने लगे। इसी दौरान पुलिस चौकी थुरल की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ढूंढकर अपने कब्जे में ले लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार