संदेश

पंचरुखी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलंग महादेव शकुंतलम आश्रम उत्थान कमेटी के प्रधान ठाकुर अमन राणा ने 28 बार किया रक्तदान

चित्र
आलंग महादेव शकुंतलम आश्रम उत्थान कमेटी के प्रधान ठाकुर अमन राणा ने 28 बार किया रक्तदान पंचरुखी(ब्यूरो):-  ठाकुर अमन राणा आलंग महादेव शकुंतलम आश्रम उत्थान कमेटी के प्रधान अपने जीवन में 28 बार रक्तदान कर चुके हैं। हर 3 महीने बाद राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज टांडा में अपना रक्तदान कर। आने वाले युवाओं को प्रेरणा देते हैं की हर परिवार के व्यक्ति का एक दायित्व है कि किसी न किसी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आए और ऐसे कार्य में मदद करें।। क्योंकि इस अस्पताल में दिन में हजारों यूनिट जरूरतमंद व्यक्तियों को खून की आवश्यकता पड़ती है। इस बात को समझते हुए भविष्य के लिए हर एक व्यक्ति अस्पताल में जाकर खून देकर सबकी मदद करें। रक्तदान महादान।

खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को सरकार बचनबद्ध : यादविंदर गोमा

चित्र
खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को सरकार बचनबद्ध : यादविंदर गोमा पंचरुखी(ब्यूरो):-  ग्राम पंचायत टटैहल में ग्वाल महादेव युवा क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट के समापन समारोह में आयुष, युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है। गोमा ने कहा कि ओलंपिक्स एवं पैरा ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेता के लिये सम्मान राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, रजत पदक विजेता को 2 से 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से 2 करोड़ किया गया है।  उन्होंने कहा कि एशियन तथा पैरा एशियन खेलों में पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से 4 करोड़, रजत पदक विजेता के लिये 30 लाख से अढाई करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से डेढ़ करोड़ किया गया है।  उन्होंने बताया कि  कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की सम्म...

पंचरुखी पुलिस ने सुंगल (पालमपुर) में चोरी हुआ बुलेट मुजफ्फर नगर में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
पंचरुखी पुलिस ने सुंगल (पालमपुर) में चोरी हुआ बुलेट मुजफ्फर नगर में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार  पालमपुर(ब्यूरो):- सुंगल (पालमपुर) से कुछ समय पहले एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जिसके मालिक प्यार चंद और उनका बेटा साहिल उसे पहले तो स्वयं ढूलते रहें। फिर जब उन्हें कहीं भी नहीं मिली तो  पुलिस थाना पंचरुखी 26 मार्च को फ़आईआर दर्ज करवाई। फ़आईआर दर्ज होने के बाद पंचरुखी पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। उसके 2 दिन बाद 28 मार्च को सदर मंडी से एएसआई गजेंद्र का फ़ोन आया।  पुलिस थाना सदर मंडी में एएसआई गजेंद्र एक इन्वेस्टिगेशन अधिकारी है।  उन्होंने कहा कि हमारे थाना में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। 75/25 जो मंडी में ढाबा गोली कांड का है। उसमें हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम मोहम्मद आजमल और मुहमद आजम मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दोनों सगे भाई हैं। अजमल नेर चौक (मंडी) में 5-6 सालों से एल्यूमीनियम फिटिंग का काम करता था और छोटा भाई इसके पास बाद में आया था। जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां एक कट्टा तथा अलग अलग वाहनों की नंबर प्लेटें मिली। उनमें दो नंबर प्लेट चोरी...

सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख, पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख, पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री पंचरुखी (ब्यूरो):- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया, पालमपुर के विधायक, आशीष बुटेल, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष, अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। आयुष युवा सेवायें एवं खेल मंत्री श्री यादविंदर गोमा भी विशेष रूप में उपस्थित रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के उत्सवों और मेलों में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में एक संध्या पूर्ण रूप में  हिमाचल के लोक कलाकारों और कुल ख़र्च का 33 प्रतिशत प्रदेश के कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं पर खर्च किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेले  सल्याणा के शानदार 200 वर्ष पूर्ण होने और आयोजकों द्वारा सफलतापूर्वक आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों वर्षों से मेलों और उत्सवों क...

उत्सव हमारी उच्च परमपराओं के संवाहक : केवल सिंह पठानिया

चित्र
मेले समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक के प्रतीक : यादविंदर गोमा  पंचरुखी(व्यूरो) :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। अतिथियों ने लोगों को ऐतिहासिक छिंज मेले के सफलता पूर्वक आयोजन पर बधाई दी। आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि छिंज मेला सल्याणा का इतिहास करीब 200 वर्षों का है और समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप और आकार भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि मेले को महत्व को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं।  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सव...

मेले समृद्ध संस्कृति, परंपरागत खेलों और मनोरंजन का समावेश: आरएस बाली

चित्र
मेले समृद्ध संस्कृति, परंपरागत खेलों और मनोरंजन का समावेश: आरएस बाली पंचरुखी (ब्यूरो):-  राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर. एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संध्या में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्ण सिंह पठानिया उपस्थित रहे। आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा भी सांस्कृतिक संध्या में विशेष रूप से शामिल रहे। बाली ने कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में है। सरकार ने मेले के महत्व को देखते हुए इलाके की मांग और आयुष मंत्री, यादविंदर गोमा के प्रयासों से मेले को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेलों और उत्सवों में कला, संस्कृति, पारंपरिक खेलों, व्यापार और मनोरंजन के अनूठा समावेश देखने को मिलता है। प्रदेश के लोग वर्ष भर इन उत्सवों का इंतजार करते हैं। उन्होंने ने कहा कि मेलों में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ, स्थानीय व्यंजन औ...

सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा

चित्र
सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास: यादविंदर गोमा पंचरुखी(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा का आयोजन बीडीओ कार्यालय प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए सल्याणा छिंज मैदान तक आयुष मंत्री की अगुवाई में किया गया और इसमे सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। जख बाबा की पूजा अर्चना और टमक पर थाप के साथ छह दिवसीय राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आगाज किया गया। गोमा ने इलाका वासियों को ऐतिहासिक छिंज मेले के आयोजन के बधाई दी और कहा कि सल्याणा छिंज मेला प्राचीन समय से आयोजित होने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि  सल्याणा छिंज का अपना विशेष महत्व है और इसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित हो इसके लिये दिशा निर्देश दिये गये हैं। उत्सव और त्योहार सारे समाज के होते हैं और सभी के सहयोग एवं सहभागिता जरूरी रहती है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक...

कल होगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा (पंचरुखी 2025) का शुभारंभ

चित्र
कल होगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा (पंचरुखी 2025) का शुभारंभ  पंचरुखी(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा (पंचरुखी 2025) का शुभारंभ कल होगा। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय आयुष कानून युवा एवं खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार यादविंदर गोमा होंगे। शोभा यात्रा का आयोजन शाम 4:00 बजे किया जाएगा। लखदाता पूजा का समय शाम 5:00 बजे रखा गया है। 30 मार्च 2025 को शाम को मुख्य अतिथि का आगमन होगा तत्पश्चात प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार ममता भारद्वाज(इंडियल आइडियल फेम), सुनील मस्ती  और राखी गौतम अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 31 मार्च 2025 भी मुख्य अतिथि के आगमन पर द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार गौरव कोंडल Voice Of Punjab इशान भारद्वाज और काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 01 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि का आगमन होगा और तृतीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार कुलबिंदर बिल्ला और ए.सी. भारद्वाज प्रमुख रूप से स्टार नाइट में मौजूद रहेंगे और अपनी प्रस्त...

पंचरुखी की बेटी आभा की महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

चित्र
पंचरुखी की बेटी आभा की महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र पंचरुखी (ब्यूरो):-    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की चार दिवसीय वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी में छात्रा आभा लदोहिया की प्रयागराज महाकुंभ के बाद भगवान शिव की समुद्र मंथन का संदेश देती पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।  आभा ने बताया कि उनकी भगवान शिव में बड़ी आस्था है, इसीलिए इस पेंटिंग को इतनी गहराई से बनाने में सफल हो पाई हूं। यह पेंटिंग एक्रेलिक कलर से बनाई गई है। उन्हें बचपन से ही कला का बहुत शौक रहा है। उन्हें पिता से पेंटिंग बनाने की प्रेरणा मिली है। उनके पिता एक आर्किटेक्ट हैं। उन्हें देख-देखकर पेंसिल चलाना सीखा और धीरे-धीरे यह शौक बढ़ता ही चला गया।  इसके वाद इसी को अपना विषय चुना और अब चित्रकला में मास्टर्ज कर रही हूं। यह उनकी पहली प्रदर्शनी है। लोगों को भगवान शिव की बनाई पेंटिंग बहुत पसंद आ रही है। आभा ने लाहुल स्पीति की संस्कृति को भी कैनवास पर उकेरा है। जो हिमाचल की संस्कृति को प्रस्तुत करती है। लदोह (पंचरुखी) की प्यारी बेटी आ...

लदोह(पंचरुखी)पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

चित्र
लदोह(पंचरुखी)पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया  पंचरुखी(ब्यूरो):-   विकास खंड पंचरूखी के लदोह पंचायत प्रधान अनीता कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पंचरूखी बाजार कमेटी को तुरंत प्रभाव से खंडित किया गया। ओर जब तक नई कमेटी का गठन नहीं हो जाता तब तक ग्राम पंचायत लदोह स्वयं बाजार कमेटी का कार्यभार संभालेगी।  प्रधान अनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल कुछ बाजार के सदस्यों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी मर्जी से बाजार कमेटी के अध्यक्ष का चयन कर लिया गया। जो कि नियमों के विरुद्ध है क्योंकि पुरानी कमेटी का कार्यभार 2027 तक था। इस से नाराज दुकानदारों ने ग्राम पंचायत लदोह को लिखित शिकायत की थी। ओर ग्राम पंचायत लदोह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत बैठक में यह निर्णय लिया कि जब तक नई कमेटी का गठन नहीं किया जाता तब तक करके पुरानी कमेटी ही कार्य करती रहेगी और इसकी बागडोर पंचायत प्रधान के पास होगी।

पंचरूखी बाजार कमेटी की बैठक मुख्य सलाहकार मिलाप चंद भूरिया की अध्यक्षता में संपन्न

चित्र
पंचरूखी बाजार कमेटी की बैठक मुख्य सलाहकार मिलाप चंद भूरिया की अध्यक्षता में संपन्न पंचरुखी(ब्यूरो):-    पंचरूखी बाजार कमेटी की बैठक शनिवार को मुख्य सलाहकार मिलाप चंद भूरिया की अध्यक्षता में की गई। बैठक में एक व्यक्ति द्वारा पंचरूखी बाजार कमेटी के चुनाव करवाने बारे अखबारों में खबर छपवाने का खंडन किया।  पंचरूखी बाजार कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पंचरूखी बाजार कमेटी का चुनाव 2027 में होना निश्चित है उससे पहले किसी एक व्यक्ति विशेष जो कि बाजार कमेटी का सदस्य भी नही है। उसके कहने से पर चुनाव सम्भव नहीं है।  भूरिया ने कहा कि बाजार कमेटी के सदस्यों को बिना बताए अपना रजिस्टर ले कर बाजार में चुनाव करवाने को लेकर भ्रम फैलाने का हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा बाजार कमेटी के सभी पदाधिकारी अच्छ काम कर रहे हैं हम सब इनकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट है।  उन्होंने कहा कि पंचरूखी बाजार के सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि अभी पंचरूखी बाजार कमेटी के चुनाव नहीं होंगे।  इस मौके पर प्रधान चैन सिंह, उप प्रधान राजिंदर कुमार, उप प्रधान अनिल चौधरी,उप प्रधान संजीव कु...

रामनगर (टिक्कर) होली मेला कमेटी ने किया गांववासियों का धन्यवाद

चित्र
रामनगर (टिक्कर) होली मेला कमेटी ने किया गांववासियों का धन्यवाद पंचरुखी(रामनगर):-  रामनगर(टिक्कर) में आयोजित 3 दिवसीय होली मेले के समापन पर प्रधान राजीव सिंह मिन्हास (सप्पू ) ने समस्त कमेटी की तरफ से सभी गांववासियों का मेले को संपूर्ण करने में दिए योगदान के लिए धन्यवाद किया है।  कमेटी ने पहली बार यह कार्यक्रम तैयार किया था तथा टटेहल पंचायत प्रधान, टिक्कर पंचायत प्रधान व अन्य वार्ड सदस्यों ने भी अपना संपूर्ण सहयोग दिया है। उन सभी का भी कमेटी हार्दिक धन्यवाद करती है। यदि इस आयोजन में कोई त्रुटि रह गई हो तो कृपया हमारे ध्यानार्थ लाएं ताकि भविष्य में आयोजन और बेहतर किया जा सके। इस अवसर पर कमेटी उपप्रधान अनिल ठाकुर, प्रीतम, रवि मिन्हास, कुकू, राजिंदर मिन्हास तथा अन्य समस्त कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

29 मार्च से 2 अप्रैल तक आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला: यादविंदर गोमा

चित्र
 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला: यादविंदर गोमा  पंचरूखी :-        आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि ऐतिहासिक सलियाणा छिंज मेले को अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक करने के सभी की भागीदारी को सूनिश्चित बनाने के लिये विशेष प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक सालियाणा छिंज मैदान में किया जायेगा। इस दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लोक कलाकारों के अतिरिक्त पंजाबी एवं बालीवुड कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा एक संध्या में स्थानीय महिला मंडलों को भी मौक़ा दिया जायेगा। बैठक का आयोजन मेला समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम नेत्रा मेती ने की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में मेले के दौरान ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों की पहचान करने, ताकि य...

उपायुक्त कांगड़ा द्वारा पंचरुखी के अगोजर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का आरंभ

चित्र
उपायुक्त कांगड़ा द्वारा पंचरुखी के अगोजर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का आरंभ  पंचरुखी :- उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत अगोजर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने रिकॉर्ड समय में तैयार किए गए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए पंचायत प्रधान सहित सभी वार्ड मेंबरों और अन्य पंचायत के प्रतिनिधियों , पंचायत समिति सदस्यों के सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर ही यूनिट के भवन और मशीनरी को स्थापित किया गया है। 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित यूनिट विकास खंड पंचरुखी की 28 पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक वेस्ट को कंप्रेस किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ पंचरुखी डॉ. अंजली गर्ग ने विकास खंड में सराहनीय पहल की है जिसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सफाई कर्मी तैनात किये गयें हैं। इनके लिये पंचायत में  प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने का शेड्यूल भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि एकत्रित प्लास्टिक का निर्धारित मानको और जारी गाइडलाइन के म...

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई: रविंद्र धीमान

चित्र
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई: रविंद्र धीमान  पंचरुखी:-   "जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था का बेहद बुरा हाल हो चुका है। आए दिन हत्याएं,चौरी,डकैती व चिट्टे के मामले बढ़ना आम बात हो गई है। हालात तो यहां तक हो चुके हैं चिट्टे जेसे मामलों में राजनेताओं के रिश्तेदारों के नाम आना पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का नंगा नाच हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था डगमगा गई है।"। यह बात जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान ने पंचरुखी के बटाहण क्षेत्र के एक 27 वर्षीय युवक की ज्वालामुखी के जंगलों में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लाश को लेकर के पंचरुखी मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने शासन व प्रशासन‌ की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि 27 दिन से युवक गायब था तो शासन प्रशासन गहरी नींद में सोया था ? जो इस युवक को 27 दिनों में ढूंढ नहीं पाया।  रविंद्र धीमान ने कहा कि जब से जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र म...

गुरु रविदास की शिक्षाएं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक- यादविंदर गोमा

चित्र
गुरु रविदास की शिक्षाएं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक- यादविंदर गोमा पंचरुखी:-  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के हण्ड़ोल पट्ट, मझैनु, ब्याड़ा, अन्दरेटा और गंदड़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु रविदास की पावन जयंती की बधाई दी। गोमा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे। इनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए  इनका अनुसरण करना चाहिए । उन्होंने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक रहे हैं । जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी  विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन  करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार, सदभावना का संदेश दिया था । उन्होंने कहा कि संत और महान लोग किसी एक समाज , जाति या धर्म के नहीं बल्कि सर्वसमाज के होते हैं और पूरी मानवता उनके दर्शाय रास्तों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं। मंत्री न...

पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात करने में पंचरुखी पहला ब्लॉक : यादविंदर गोमा

चित्र
पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात करने में पंचरुखी पहला ब्लॉक : यादविंदर गोमा पालमपुर :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंद्र गोमा ने कहा कि विकास खंड पंचरुखी प्रदेश का पहला ब्लॉक होगा, जिसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सफाई कर्मी तैनात किये गयें हैं। आयुष मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी  को विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत अगोजर में 16 लाख रुपये से लगने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए दी।  उन्होंने इस अवसर  विकास खंड पंचरुखी के अंतर्गत पंचायतों में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सेवाएं देने वाले 10 स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता किट्स भी भेंट की। उन्होंने प्लास्टिक एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना भी किया।  उन्होंने कहा कि यह वाहन विकास खंड पंचरुखी की 28 पंचायतों में स्वंय सहायता समूहों, महिला मंडलों व पंचायत द्वारा एकत्रित की गई प्लास्टिक को वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्लास्टिक को प्रेस कर सीमेंट प्लांट्स को भेजा जायेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया क...

किशन कपूर के निधन पर भाजपा मंडल पंचरुखी की अध्यक्षा ऊषा राणा व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
किशन कपूर के निधन पर भाजपा मंडल पंचरुखी की अध्यक्षा ऊषा राणा व अन्य ने दी श्रद्धांजलि पंचरुखी:-  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद श्री किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा मंडल पंचरुखी की अध्यक्ष उषा राणा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है और भगवान से प्रार्थना की है कि श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण हेतु अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रिय मित्रों और समाज के सभी दयालु जनों,जयराम की मदद के लिए एक अपील

चित्र
प्रिय मित्रों और समाज के सभी दयालु जनों,जयराम की मदद के लिए एक अपील पंचरुखी:- आज हम एक अत्यंत दुखद और संवेदनशील स्थिति से गुजर रहे एक व्यक्ति जयराम के बारे में आपको सूचित कर रहे हैं। यह कहानी न केवल उनके जीवन की कठिनाइयों को दर्शाती है, बल्कि हमारे सामूहिक प्रयासों के महत्व को भी उजागर करती है। जयराम, जो पंचरुखी लदोह के वार्ड 7 का निवासी है, पिछले तीन महीनों से गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। वह एक ऐसी अवस्था में है जहां उसे बिस्तर पर ही रहना पड़ता है और उसके हर दिन का खर्च बढ़ते जा रहे उपचार पर निर्भर है। लकवा जैसी गंभीर बीमारी ने उसे शारीरिक रूप से तो तोड़ दिया है, लेकिन अब उसका परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से भी टूटने की कगार पर है। जयराम का इकलौता बेटा दिहाड़ी मजदूरी करता है, और उनका परिवार किसी स्थिर आय के स्रोत से वंचित है। उपचार का खर्च हर महीने लगभग 25,000 रुपए है, जो उनकी सामर्थ्य से बाहर है। पालमपुर और टांडा जैसे स्थानों पर इलाज कराने के बावजूद, चिकित्सकों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। इस कठिन समय में, स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मदद की पेशकश की है, लेकिन ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: