पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात करने में पंचरुखी पहला ब्लॉक : यादविंदर गोमा

पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात करने में पंचरुखी पहला ब्लॉक : यादविंदर गोमा

पंचरुखी समाचार

पालमपुर :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंद्र गोमा ने कहा कि विकास खंड पंचरुखी प्रदेश का पहला ब्लॉक होगा, जिसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सफाई कर्मी तैनात किये गयें हैं।

आयुष मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी  को विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत अगोजर में 16 लाख रुपये से लगने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए दी।

 उन्होंने इस अवसर  विकास खंड पंचरुखी के अंतर्गत पंचायतों में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सेवाएं देने वाले 10 स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता किट्स भी भेंट की। उन्होंने प्लास्टिक एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना भी किया। 

उन्होंने कहा कि यह वाहन विकास खंड पंचरुखी की 28 पंचायतों में स्वंय सहायता समूहों, महिला मंडलों व पंचायत द्वारा एकत्रित की गई प्लास्टिक को वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्लास्टिक को प्रेस कर सीमेंट प्लांट्स को भेजा जायेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस प्लांट से किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। 

मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरा दूसरा प्लांट है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त पंचरुखी बनाने के लिए यह अनुकरणीय पहल है। 

मंत्री ने कहा कि आगोजर के विकास के लिये भरपूर धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क का विस्तार, अच्छर कुण्ड सड़क का टाइल कार्य, पानी की समस्या का समाधान किया गया है। उन्होंने स्थानीय शमशान सड़क के निर्माण के लिये 5 लाख, अच्छर कुण्ड सड़क के लिये अतिरिक्त कार्य को 5 लाख और वोल्टेज की समस्या के समाधान की घोषणा की।

इससे पहले में सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ पंचरुखी डॉ. अंजली गर्ग (आईएएस ) ने  मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिये आयुष मंत्री का समय देने के लिये आभार प्रकट किया।

इस अवसर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रजिंदर कुमार, स्वच्छ भारत अभियान के राज्य समन्वयक संजीव राणा, ज़िला समन्वयक हेमलता ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रमेश कटोच, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति