HRTC के चालकों और परिचालकों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा

HRTC के चालकों और परिचालकों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा

चंबा समाचार

चंबा:-  हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। आज चालक और परिचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने चम्बा के नए बस अड्डे पर एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि चालक- परिचालक बीते कई माह से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें मात्र आश्वासन ही मिले हैं। कई बार मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की गई लेकिन उनके आदेश के बावजूद लंबित भुगतान नहीं हो पाए हैं। लिहाजा, अब एचआरटीसी के कर्मचारियों ने सरकार को 6 मार्च तक की डेडलाइन दी है। 

6 मार्च तक यदि उनकी देनदारी चुकता नहीं होती है तो वह संघर्ष करेंगे। इस दौरान वह काम छोड़ेंगे और चक्का भी जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का 65 महीने का नाइट ओवर टाइम दिया जाना है जोकि 130 करोड़ के आसपास बनता है। इसके साथ एरियर व डीए की किश्त का भुगतान भी नहीं हुआ है। बहरहाल, अब प्रदेश सरकार के विरुद्ध एचआरटीसी कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी