द्रोणाचार्य कॉलेज में रक्त दान शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

द्रोणाचार्य कॉलेज में रक्त दान शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शाहपुर समाचार

शाहपुर(जनक पटियाल):-  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में  रोटरी क्लब शाहपुर व एससीए तथा रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के सौजन्य से रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जाँच शिविर  का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों के स्वास्थ्य,आँखों और दांतों की जाँच की गई। 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।  रक्तदान शिविर के लिए  डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय काँगड़ा स्थित टांडा की  टीम एवं आँखों की जाँच के लिए एस.ऍम.आई. हॉस्पिटल मटौर के नेत्र चिकित्सक डॉ संदीप महाजन  व् दांतों की जाँच के लिए वर्मा डेंटल क्लीनिक काँगड़ा से डॉ संगीत वर्मा,डॉ श्रीकांत लगवाल, नाड़ी विशेषज्ञ व डॉ बृजेंद्र शील ,सेवानिवृत्त उपनिदेशक आयुष्य विभाग व उनकी टीम महाविद्यालय में उपस्थित रही।

 रक्तदान व स्वास्थ्य जाँच शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ, रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। हालांकि, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का रक्तदान से पहले सैंपल की जांच की गई। ब्लड डोनेशन कैंप में लगभग 70 छात्र-छात्राओं,  15 स्टाफ मेंबर्स ने रक्तदान किया एवं 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य, आँखों एवं दांतों की जाँच करवाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी