भारी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद,मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद,मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा

उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार:-   नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स, ड्रग इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर स्थित इंद्र मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद की गई। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वहीं इस बाबत पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स, ड्रग इंस्पेक्टर और ज्वालापुर पुलिस टीम ने सीतापुर अंडरपास के पास इंद्र मेडिकल स्टोर की दुकान पर नशीले दवाई, इंजेक्शन ओर कैप्सूल बेचने की सूचना प्राप्त होने पर इंद्र मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि मौके पर अवनेंद्र कुमार सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार मेडिकल स्टोर में मिला जिसके द्वारा मेडिकल स्वामी होना बताया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल की दुकान तलाशी लेने पर मेडिकल स्टोर से अवैध नशीले दवाइयां कैप्सूल, इंजेक्शन, 170000 रुपए नगद के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जिलेभर में अवैध रूप से और बिना डॉक्टर के सलाह बिक रही नारकोटिक और साइकोट्रोपिक दवाइयों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स और नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को किसी भी सूरत में माफ नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार ऐसे मामलों में छापेमारी की जा रही है, और आगे भी पुलिस, नारकोटिक्स टीम तथा ड्रग विभाग के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे। जिला प्रशासन और ड्रग विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी