राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन

पालमपुर समाचार

पालमपुर:-   शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 28 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर पंकज सूद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षात्कार मानव जीवन का अहम हिस्सा है। शुरुआत भले ही कम सैलरी से हो, लेकिन अनुभव और मेहनत के साथ बड़ा पैकेज मिलना सुनिश्चित है।

इस रोजगार मेले में 13 कंपनीज और दो बैंक्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । इसमें राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों के अलावा क्लस्टर में जुड़े महाविद्यालय नौरा, बैजनाथ, शिवनगर, जयसिंहपुर तथा मुल्थान के 800 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया।  417 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 147 विद्यार्थी चयनित हुए। अभी दो कंपनियों का रिजल्ट आना बाकी है।

इस रोजगार मेले के लिए पालमपुर के कारोबारी बुड्ढा मल ज्वेलर्स,  गोयल बुक डिपो, विकास वासुदेव  पालमपुर, आकाश पब्लिकेशन, मॉडर्न पब्लिकेशन, सुरभि साइ फूड महाकाल बैजनाथ, रियात बहरा ग्रुप इंस्टीट्यूशंस और सिद्धि इंफोनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से स्पॉन्सरशिप मिली। 

करियर गाइडेंस सेल की समन्वयक डॉक्टर शैलजा वासुदेव ने अपने संबोधन में करियर काउंसलिंग गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों समस्त महाविद्यालय शिक्षक और रोजगार मेले में आई विभिन्न कंपनियों और बैंकों के प्रतिनिधियों का तहे दिल से धन्यवाद किया। यह जानकारी महाविद्यालय मीडिया प्रभारी लेफ्टीनेंट डॉ दीप कुमार ने दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी