विधानसभा अध्यक्ष ने अवांह तथा होबार में पुस्तकालयों का किया शुभारंभ

 विधानसभा अध्यक्ष ने अवांह तथा होबार में पुस्तकालयों का किया शुभारंभ

पुस्तकें सच्ची मित्र–उन्नति और तरक्की का करती हैं मार्ग प्रशस्त


अवांह तथा आसपास की ग्राम पंचायतों के लिए 15 करोड़ की धनराशि से बनेगी सात संपर्क सड़कें

चंबा (चुवाड़ी) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत अवांह तथा होबार में पुस्तकालय का लोकार्पण किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत भवन होबार के परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। एक सुशिक्षित एव्ं सफल व्यक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होता है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इनमें प्रति पुस्तकालय 10 लाख रूपयों की राशि से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, हाई स्पीड इंटरनेट तथा कंप्यूटर इत्यादि सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष कर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि पुस्तकें एक सच्चे मित्र की भूमिका निभा कर उन्नति और तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं का सदुपयोग सुनिश्चित बनाने का भी आग्रह किया । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टुंडी, काहरी, रजैई, जीयूंता, ककीरा में भी जल्दी पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी । 

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कि अवांह तथा आसपास की ग्राम पंचायतों के लिए 15 करोड़ की धनराशि से 7 संपर्क मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उन्होंने महिला मंडल भवन निर्माण के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने इससे पहले ग्राम पंचायत अवांह में आयोजित जनसभा के दौरान रामलीला ग्राउंड तथा कला मंच निर्माण को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर खेल मैदान बनाने के लिए वन अधिकार अधिनियम के तहत विभागीय प्रक्रिया पूरी करने को कहा । 

उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का भी आश्वासन दिया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

उप मंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल ने भी कार्यक्रमों के दौरान युवाओं से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं के लिए पुस्तकालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विशेष कर विद्यार्थियों से नशे के दलदल से दूर रहने तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की भी जानकारी प्रदान करने के साथ परीक्षाओं की तैयारियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किये ।  

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, तहसीलदार सुमन धीमान, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत