अवैध खनन के खिलाफ जिला चंबा में की जा रही कड़ी कार्यवाही- मुकेश रेपसवाल

 अवैध खनन के खिलाफ जिला चंबा में की जा रही कड़ी कार्यवाही- मुकेश रेपसवाल,

वर्ष 2024 में 860 चालान कर वसूला 30 लाख 08 हजार 950 रुपए जुर्माना,

अवैध खनन की रोकथाम के लिए भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई, 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला चंबा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस तथा खनन विभाग द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा भविष्य में भी इसकी रोकथाम के लिए पुलिस व प्रशासन पूर्णतः सतर्क है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस तथा खनन विभाग निरंतर कड़े कदम उठा रहे हैं इस कड़ी में वर्ष 2024 के दौरान जिला चंबा अवैध खनन से संबंधित मामलों में 860 चालान किए गए तथा 30 लाख 08 हजार 950 रुपए जुर्माना बसूला गया।  

इसमें से पुलिस विभाग चंबा द्वारा 703 चालान कर 21 लाख 67 हजार 150 रूपए जुर्माना वसूला गया है जबकि खनन विभाग द्वारा 74 चालान कर 8 लाख 41 हजार 800 रूपए जुर्माना बसूला गया है। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में चंबा उप मंडल में 238 चालान कर 1132850 रूपए, डलहौजी उपमंडल में 135 चालान कर 345900 रूपए, सलूनी उपमंडल में 196 चालान कर 470900 रूपए तथा पांगी व भरमौर उपमंडलों में 134 चालान कर 217500 जुर्माना राशि वसूल की गई है।


यही नहीं अवैध खनन के रोकथाम की निरंतरता को जारी रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अब तक कुल 92 चालान कर 3 लाख 700 रूपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई, इनमें चंबा उपमंडल में 32 चालान कर 115300 रूपए, डलहौजी उपमंडल में 26 चालान कर 108700 रूपए, सलूनी उपमंडल में 33 चालान कर 75700 रूपए तथा पांगी व भरमौर उपमंडलों में 1 चालान कर 1000 जुर्माना राशि वसूल की गई है।  

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में भी जिला में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है बल्कि कानूनी दृष्टि से भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की रावी सहित अन्य नदियां धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए नदी नालों में अवैध खनन धार्मिक दृष्टि से भी अपराध है। उन्होंने जिला चंबा के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध खनन पाए जाने पर पुलिस व प्रशासन को सूचित करें ताकि बिगड़ते पर्यावरण की प्रमुख वजह अवैध खनन पर पूरी तरह विराम लगा

या जा सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग