शिलान्यास हुआ, बजट मिला पर, नहीं बन पाया भवन

शिलान्यास हुआ, बजट मिला पर, नहीं बन पाया भवन

ज्वाली समाचार

ज्वाली (अमित गुलेरिया):-  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलाड़ को आज तक पंचायत भवन नसीब नहीं हुआ है। करीब चार वर्ष पहले 26 अगस्त 2021 तत्कालीन विधायक अर्जुन सिंह ने पंचायत के लिए नए भवन का निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके साथ ही बजट का भी प्रावधान किया था लेकिन, आज तक भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। 

इससे पंचायत के प्रशासनिक कार्यों और बैठकों को संचालित करने में लगातार कठिनाइयां आ रही हैं। पंचायत भवन न होने की वजह से सभी गतिविधियां एक समाज सेवी विकास के घर में संचालित की जा रही हैं। जाम इजलास और बैठके खुले में करनी पड़ती हैं। इससे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को सर्दी-गर्मी और बारिश में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

वर्तमान सरकार और विभागीय उदासीनता के कारण चार साल बाद भी भवन का सपना अधूरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कृषि मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि भलाड़ पंचायत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

एमसी नेगी, अधिशासी अभियंता धर्मशाला के अनुसार भलाड़ पंचायत घर निर्माण का टेंडर हो गया है। जल्द ही टेंडर ठेकेदार को अवार्ड कर दिया जाएगा। पंचायत घर का काम जल्द शुरू होगा।

पूर्व विधायक अर्जून ठाकुर से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस भवन के लिए बजट स्वीकृत किया था। कांग्रेस सरकार दलगत राजनीति के तहत टेंडर प्रक्रिया में जानबूझकर देरी कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी