चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

 चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत


ऊना सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिसमें उन्होंने चक्क सराये, रिपोह मिसरा, रिपोह मुचलियां, सूरी और धार गुजरा स्कूलों के 276 बच्चों को स्वेटर भेंट किए।

उपायुक्त ने बताया कि यह स्वैटर नर्सरी से 5 वीं कक्षा के बच्चों को एसआरपी संस्था की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जीवन के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयत्नशील रहने का परामर्श दिया।

सेवा रक्षा प्रयास संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा ने बताया कि संस्था स्कूली बच्चों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

इस मौके पर संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा, संस्था के सह संस्थापक नरेंद्र शर्मा सहित, चक्क सराय स्कूल के प्रधानाचार्य शशि कुमारी, सीएचटी इकबाल रफी सहित अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी