संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा की अनिश्चितकालीन हड़ताल

संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा की अनिश्चितकालीन हड़ताल

चंबा समाचार

चंबा:-   संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई चम्बा ने स्टेट कैडर के विरोध में आज अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है। जिला मुख्यालय चम्बा में आज महासंघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 

महासंघ के महासचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि पटवारी और कानूनगो का स्टेट कैडर करने से जिला के पटवारी-कानूनगो की वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी, जिससे भविष्य में होने वाली पदोन्नतियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसकी वजह से बेवजह न्यायिक विवाद उत्पन्न होंगे, जिसके चलते कर्मचारियों, सरकार और विभाग के कार्य प्रभावित होंगे। 

इससे पहले भी उन्होंने दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। लिहाजा अब उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी