फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित
फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित
करीब 40 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Fatehpur Baljeet Thakur
राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में अध्यापक राजीव राणा द्वारा अंडर-13 और अंडर-15 ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (लड़कों के वर्ग) का आयोजन करवाया गया। इस टूर्नामेंट में करीब 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के अंडर-15 लड़कों के वर्ग में नूरपुर के आरव (Aarab) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि धमेटा के आदित्य उपविजेता रहे।
वहीं, अंडर-13 लड़कों के वर्ग में सूर्यांश सिंह ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि टकवाल के समर उपविजेता रहे।
लड़कियों के वर्ग में भाटियाँ की आर्या ने विजेता का खिताब जीता, जबकि अनिष्का उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में बैडमिंटन के प्रति रुचि बढ़ाना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना रहा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें